समस्त भारतीय पार्टी का हुआ कांग्रेस पार्टी में विलय
punjabkesari.in Thursday, Mar 21, 2019 - 02:21 PM (IST)
दिल्ली (कमल कंसल): हरियाणा से चुनाव लड़ चुकी है समस्त भारतीय पार्टी का हरियाणा कांग्रेस विलय हो गया है। जानकारी के अनुसार पूर्व सीएम भूपिंद्र सिंह हुड्डा, अशोक तंवर, किरण चौधरी और मुकुल वासनिक की उपस्थिति में समस्त भारतीय पार्टी का आज यानि होली के अवसर पर औपचारिक रूप से कांग्रेस में विलय कर दिया है। इस मौके पर कांग्रेस ने कहा कि इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी और आने वाले चुनावों में सभी विरोधी पार्टियों को मुंह की खानी पड़ेगी।