कुरुक्षेत्र अनाजमंडी में प्रधान पद के लिए होने लगी सियासत

punjabkesari.in Thursday, Mar 21, 2019 - 01:03 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (विनोद): कुरुक्षेत्र अनाजमंडी में अध्यक्ष पद को लेकर सियासत होने लगी है। गत वर्ष मंडी में 2 एसोसिएशंस ने अध्यक्ष घोषित कर पूरे वर्ष आढ़तियों पर राज किया, वहीं इस बार एक और गुट ने मिलकर अपना अलग अध्यक्ष चुन लिया है। पूर्व अध्यक्ष अंग्रेज सिंह गुट ने मीटिंग कर दयाल चंद को अध्यक्ष घोषित कर दिया है। कुरुक्षेत्र अनाजमंडी आढ़ती एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष बीरभान ने मीटिंग कर वर्ष 2018-19 का लेखा-जोखा पेश कर इस्तीफा सौंपकर नया अध्यक्ष बनाने को कहा था। 

मीटिंग में फिलहाल कार्यकारी अध्यक्ष करनैल सिंह को बनाया गया। उसके बाद श्रीकृष्ण आढ़ती एसोसिएशन के निवर्तमान मंडी अध्यक्ष शीशपाल ने भी मीटिंग कर पूरे वर्ष का लेखा-जोखा सुनाया तथा अपना इस्तीफा सौंप कर नया अध्यक्ष चुनने की बात कही थी। मीटिंग में मेहर सिंह रामगढ़ को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया था। आज दोनों कार्यकारी अध्यक्ष करनैल सिंह तथा मेहर सिंह रामगढ़ ने मंडी के चुङ्क्षनदा प्रतिनिधियों को बुलाकर मीटिंग की ताकि कुरुक्षेत्र अनाजमंडी में सर्वसम्मति से आढ़ती एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना जा सके। शीशपाल ने बताया कि जिस समय कार्यकारी अध्यक्ष चुना तथा लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, उस समय मंडी के अधिकतर आढ़ती मौजूद थे।

23 को होगा मंडी अध्यक्ष का फैसला
कुरुक्षेत्र अनाजमंडी एसोसिएशन के महासचिव हरविंद्र बंसल तथा श्रीकृष्णा आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष शीशपाल सिंगला का कहना है कि आज मंडी में मीटिंग के दौरान फैसला लिया कि 23 मार्च को दोनों एसोसिएशंस की जनरल बॉडी की मीटिंग बुलाई जाए तथा मंडी का अध्यक्ष चुना जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static