होली के मौके पर गूगल ने पेश किया कलरफुल डूडल

3/21/2019 12:00:13 PM

गैजेट डैस्क : आज पूरे देश में होली का त्योहार बड़ी धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर Google ने खास Doodle को पेश किया है। इस डूडल को बनाने में कई रंगो का प्रयोग कर तैयार किया गया है जिससे यह बेहद खास लग रहा है। Google का ये Doodle रंगों और भारतीय संस्कृति की झलकियों से भरा हुआ है।

 

पूरे देश में आज होली का त्योहार मनाया जा रहा है और लोग रंग और पानी के साथ खूब मस्ती कर रहे हैं। छोटे बच्चों को रंग भरी पिचकारी और पानी भरे गुब्बारों के साथ होली खेलना पसंद है, तो वहीं बड़ों को गुलाल के साथ। होली का त्योहार भारत के साथ ही नेपाल में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। होली की लोकप्रियता इस कदर बढ़ गई है कि पश्चिमी देशों में बसे भारतीय भी इसे मनाना शुरू कर चुके हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Hitesh

Recommended News

Related News

static