राजधानी दिल्ली में आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, ये हैं नए रेट्स

punjabkesari.in Thursday, Mar 21, 2019 - 10:21 AM (IST)

नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में अतार-चढ़ाव का असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी पड़ रहा है। गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हल्का-सा इजाफा हुआ है। देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने सभी महानगरों में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी की हैं। दिल्ली को छोड़कर कोलकाता, मुंबई और चेन्नाई में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आई है।

ये है पेट्रोल का रेट
देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल आज 7 पैसे मंहगा बिक रहा है। दिल्ली में पेट्रोल 72.71 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है कोलकाता में पेट्रोल 74.79 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में पेट्रोल 78.33 रुपए प्रति लीटर ही मिल रहा है। चेन्नई में पेट्रोल 75.52 रुपए प्रति लीटर ही मिल रहा है।

शहर पेट्रोल के दाम डीजल के दाम
दिल्ली 72.71 रुपए 66.72 रुपए
मुंबई 78.33 रुपए 69.89 रुपए
कोलकाता 74.79 रुपए 68.51 रुपए
चेन्नई 75.52 रुपए 70.50 रुपए

ये है डीजल का रेट
दिल्ली में डीजल भी आठ पैसे महंगा हुआ है।। राजधानी में डीजल आज 66.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में डीजल 68.51 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में डीजल बिना किसी बदलाव 69.89 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में 70.50 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

पंजाब में पेट्रोल-डीजल के दाम

जालंधर 72.59 रुपए 65.63 रुपए
लुधियाना 73.08 रुपए 66.07 रुपए
अमृतसर 73.17 रुपए 66.16 रुपए
पटियाला 73.04 रुपए 65.97 रुपए
चंडीगढ़ 68.76 रुपए 63.55 रुपए

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News