पिछले 3 महीनों से रद्द चल रही 1 दर्जन पैसेंजर ट्रेनों को किया बहाल

punjabkesari.in Thursday, Mar 21, 2019 - 10:10 AM (IST)

जालंधर(गुलशन): डेली पैसेंजरों के लिए राहत भरी खबर यह है कि पिछले 3 महीने से धुंध के चलते रद्द की गई एक दर्जन पैसेंजर ट्रेनों को आज बहाल कर दिया गया। पैसेंजर ट्रेनों के रद्द होने की वजह से रेल यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। 

उल्लेखनीय है कि धुंध का मौसम खत्म होने के बावजूद भी ट्रेनों को बहाल नहीं किया जा रहा था और खाली रेलें कुंभ मेले में भेजे जाने की वजह से फिरोजपुर मंडल के कई रूटों पर पैसेंजर ट्रेनें रद्द चल रही थीं। रेलवे विभाग ने 22 मार्च से रद्द की गई करीब एक दर्जन ट्रेनोंं को बहाल करने का निर्णय लिया है। 


इन पैसेंजर ट्रेनों को किया गया बहाल 
ट्रेन संख्या    ट्रेन का नाम
74912/74911    जालंधर-होशियारपुर-जालंधर 
74641/74643    जालंधर-मानांवाला, जालंधर-अमृतसर
74642                अमृतसर-जालंधर  पैसेंजर
74984/74981    फाजिल्का-कोटकपूरा-फाजिल्का  
74648 / 74647    जालंधर-लुधियाना-जालंधर 
74973 / 74976    फिरोजपुर-फाजिल्का-फिरोजपुर
74924                 मानांवाला- जालंधर

बुधवार को शताब्दी समेत कई ट्रेनें पहुंची घंटों लेट

सिटी रेलवे स्टेशन पर शताब्दी समेत कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंचीं, जिस कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार को शताब्दी एक्सप्रैस सवा घंटा, शान-ए-पंजाब एक्सप्रैस 4.30 घंटे, दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रैस 3.30 घंटे, नई दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रैस 5.30 घंटे, जबलपुर अटारी 9 घंटे, जालंधर-फिरोजपुर डी.एम.यू. एक घंटा, सरयू यमुना एक्सप्रैस एक घंटा देरी से चल रही थी। ट्रेनों के लेट होने का कारण पानीपत के पास डिरेलमैंट होना बताया जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News