प्रकाश सिंह बादल से मिले दिग्विजय चौटाला

punjabkesari.in Thursday, Mar 21, 2019 - 09:51 AM (IST)

चंडीगढ़ (बंसल): ‘हरियाणा के जो भी लोग मुझे मिलते हैं वे सभी आपकी मां नैना सिंह की रैलियों  का जिक्र करते हैं। महिलाओं को जागरूक करने, आगे बढ़ाने के लिए वह बहुत अच्छा काम कर रही हैं।’ यह बात शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने दिग्विजय सिंह चौटाला से उस समय कही, जब दिग्विजय उनसे उनके फार्म हाऊस पर मिले। अपने पारिवारिक बुजुर्ग प्रकाश सिंह बादल का हालचाल जानने दिग्विजय बुधवार को सिरसा जिले के रानियां क्षेत्र के बालासर गांव स्थित उनके फार्म हाऊस पर गए थे। 

दिग्विजय ने प्रकाश सिंह बादल को होली की शुभकामनाएं भी दीं। प्रकाश सिंह बादल ने उनसे पूरे परिवार का हाल-चाल जाना और हरियाणा के ताजा राजनीतिक माहौल पर चर्चा की। दिग्विजय चौटाला ने बताया कि प्रकाश सिंह बादल ने उन्हें राजनीति में संघर्ष करने को तैयार रहने के लिए कहा और दुष्यंत चौटाला की कामयाबी के लिए आशीर्वाद दिया। प्रकाश सिंह बादल ने अपने राजनीतिक अनुभव और कुछ किस्से भी सांझा किए। दिग्विजय चौटाला ने प्रकाश सिंह बादल से गुजारिश की कि वह लोकसभा का चुनाव जरूर लड़ें और संसद में पहुंचकर फिर से किसानों की आवाज उठाएं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static