कर्जमाफी का मायाजाल बुनने में जुटी कांग्रेस: वीरेंद्र कंवर

punjabkesari.in Thursday, Mar 21, 2019 - 09:46 AM (IST)

बंगाणा (शर्मा): ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि लोस चुनाव देखकर प्रदेश में भी कांग्रेस कर्जमाफी का मायाजाल बुनने में जुट गई है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कांग्रेस 3 राज्यों के विस चुनाव में जनता को कर्जा माफी के नाम पर गुमराह कर चुकी है, लेकिन वहां के किसानों के कर्जे अभी तक माफ नहीं हुए हैं।

उन्होंने कहा कि आगामी लोस चुनाव में कांग्रेस प्रदेश के भोले-भाले किसानों को गुमराह करने की नाकाम कोशिश कर रही है। उन्होंंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की हताशा अभी हाल ही में सामने आई है जिसमें उनके नेता किसानों से कर्ज माफी के फार्म भरवाते रंगे हाथ पकड़े गए। इस तरह के फार्म भर कर कांग्रेसी नेता किसानों को गुमराह करने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के झूठ से प्रदेश के किसान भली-भांति परिचित हैं, ऐसे में कोई भी किसान उनके बहकावे में न आए। झूठ की बुनियाद पर कांग्रेस ने कुछ राज्यों में कुर्सी जरूर हथिया ली है।





 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News