भाजपा अलाप रही चौकीदार का राग : राजकुमार सैनी

punjabkesari.in Thursday, Mar 21, 2019 - 09:44 AM (IST)

अम्बाला शहर(ब्यूरो): लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी सुप्रीमो  राजकुमार सैनी ने भाजपा पर चौकीदार को लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा अब चौकीदार का राग अलाप रही है मगर उस वक्त चौकीदार कहां थे, जब हरियाणा में जाट आंदोलन के दौरान दंगे हो रहे थे और चौकीदार घर में बैठकर तनख्वाह ले रहे थे। बुधवार को वह सिटी के बलदेव नगर में कार्यक्रम में पहुंचे थे। सैनी ने नरेंद्र कश्यप निवासी गांव सरसेहड़ी को लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी अम्बाला का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया।

पार्टी की अम्बाला में यह पहली नियुक्ति है। उन्होंने समाज के लोगों को पार्टी में मान-सम्मान देने का वायदा किया। सैनी ने यह भी कहा कि पार्टी चुनावों को लेकर पूरी तरह से तैयार है। वहीं, भाजपा ओ.बी.सी. मोर्चा मंडल प्रधान पद छोड़कर लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी में शामिल होने वाले नरेंद्र कश्यप ने कहा कि भाजपा पार्टी में उन्हें मान-सम्मान नहीं मिला। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी को ज्वाइन किया। इस अवसर पर करता राम कश्यप, सोनू, अश्विनी, राजकुमार, पृथ्वी सिंह सरपंच, सुरिंद्र, संदीप, बलराम, नायब कश्यप, राजेश कश्यप, गुड्डू, राजकुमार वकील, मनीष कुमार वकील, राहुल, सतीश, अनिल, तुषार, शैंकी, शुभम, सूरज व तरसेम भी मौजूद रहे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static