Egypt लड़कियों की खूबसूरती का राज है ये 8 ब्यूटी सीक्रेट्स

punjabkesari.in Thursday, Mar 21, 2019 - 09:27 AM (IST)

इस बात में तो कोई शक नहीं है कि मिस्र (Egypt) की महिलाएं या लड़कियां अपनी ब्‍यूटी को लेकर काफी संजीदा थी। फिर बात चाहे उनके मेकअप, परफ्यूम या सजने संवरने के तरीके हो। उनके फैशन स्टाइल भले ही पुराना हो लेकिन उनका मेकअप आज भी ट्रेंड में है। चलिए आपको बताते हैं मिस्र की महिलाओं के कुछ ऐसे ब्यूटी सीक्रेट्स, जिससे आप भी उनकी तरह ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं।

 

मिस्र की महिलाओं के ब्यूटी सीक्रेट्स
बालों के नारियल तेल

मिस्र की महिलाओं के बाल बहुत लंबे और सिल्की होती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो बालों में सिर्फ नारियल तेल लगाना पसंद करती हैं। नारियल तेल बालों को संपूर्ण पोषण देता है, जिससे वह ना सिर्फ लंबे बल्कि सिल्की भी होते हैं।

PunjabKesari

दूध और शहद से स्नान

बेदाग और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए मिस्र की महिलाएं नहाने के लिए पानी का नहीं दूध और शहद का इस्तेमाल करती हैं। शहद में एक्सफोलेटिंग और हाइड्रेटिंग गुण पाएं जाते हैं। जो रंगत निखारे का काम करते हैं। वहीं इस तरह नहाने से त्वचा में कसाव और चमक बनी रहती है।

 

केस्‍टर, शीशम और मोरिंगा ऑयल

मिस्र की महिलाएं खुद को सुंदर दिखाने को लेकर काफी जुनूनी होती हैं। अपनी जवां स्किन को बरकरार रखने के लिए और झुर्रियों से बचने के लिए वो केस्‍टर, शीशम, और मोरिंगा के तेल लगाती हैं।

 

कॉफी स्क्रब का यूज

स्किन से डैड स्किन निकालने के लिए वह कॉफी से बने स्क्रब का इस्तेमाल करती हैं। इसके साथ ही वह घर में बने कॉफी स्क्रब का यूज करती है। कॉफी स्क्रब बनाने के लिए कॉफी पाउडर, 1चम्मच शहद और 1 चम्मच नारियल तेल लें। अब इसको अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद तैयार स्क्रब से चेहरे की सफाई करें।

PunjabKesari

काजल

आपको जानकर हैरानी होगी कि काजल मिस्र की खोज है। विंग्ड आई मेकअप मिस्‍त्र की महिलाओं की पसंदीदा मेकअप है।

 

बॉडी शुगर स्‍क्रबिंग

मिस्र महिलाएं अपने शरीर को मुलायम बनाने के लिए और अनचाहे बाल हटाने के लिए शुगर से बॉडी स्‍क्रब किया करती थी।

 

नमक वाले पानी से नहाना

शरीर की डैड स्किन को निकालने के मिस्र की महिलाएं नमक वाले पानी से नहाती है। नमक के पानी से नहाने से त्वचा की मृत कोशिकाओं  हटाने के साथ ही त्वचा संबंधी विकारों से भी बचा जा सकता है।

 

वर्कआउट

बॉडी को शेप में रखने के लिए वह रोजाना एक्सरसाइज करती हैं। वे रोइंग, फिशिंग, जंपिग जैसी एक्टिविटीज में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं, ताकि उनका शरीर फिट रहे।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static