आल्टो कार पलटने से महिला टीचर गंभीर घायल

punjabkesari.in Wednesday, Mar 20, 2019 - 10:51 PM (IST)

जालंधर (महेश): रामा मंडी चौंक के नजदीक बुधवार को सुबह 8 बजे के करीब एक तेज-रफ्तार गाड़ी ने अपने आगे जा रही आल्टो कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद कार डिवाइडर पर चढऩे के बाद पलट गई और कार में सवार एक महिला टीचर गंभीर से घायल हो गई। 

रामा मंडी चौंक में ही डयूटी करने वाले पी.सी.आर. कर्मचारियों ने घायल टीचर अंजू बाला को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर वह उपचाराधीन है। हादसे के समय महिला टीचर अपनी कार में स्कूल जा रही थी। रास्ते में हादसे का शिकार हो गई। उसकी कार को टक्कर मारने वाली गाड़ी का अभी पता नहीं चला है। पी.सी.आर. के ए.एस.आई. सुखजिन्द्र सिंह ने मामला थाना कैंट का होने के कारण वहां की पुलिस को सूचित कर दिया। आगे की कार्रवाई कैंट पुलिस कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News