मुख्यमंत्री कैप्टन ने लोगों को दी होली की बधाई

punjabkesari.in Wednesday, Mar 20, 2019 - 07:15 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र ने रंगों का त्योहार होली पर लोगों को बधाई तथा शुभकामना देते हुए इसे प्रेम, एकता की भावना तथा सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की है।   
Image result for Holi
उन्होंने आज यहां बधाई संदेश में कहा कि यह परंपरागत त्योहार एकता, सहनशीलता, भाईचारे तथा सद्भावना के रंगों से मनाया जाना चाहिए। यह बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है जिसमें होली जलाते समय लोग अपने विकारों अर्थात आंतरिक बुराइयों का दहन कर प्रेम के रंग में होली खेलें। मौजूदा हालात में विकारों ने मनुष्य को इतना अंधा बना दिया है कि वो अच्छाई या बुराई में फर्क नहीं कर पा रहा तथा कटुता, वैमनस्य, बेईमानी और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। ऐसे में हमें अपने गिरेबान में झांक कर अपनी कमियों को दूर उनका दहन करना चाहिए ताकि प्रेम, सौहार्द और सद्भावना का माहौल बन सके।

 Image result for Holi


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News