Holi Special: दीपिका से कपिल तक, शादी के बाद पहली होली मनाएंगे ये 10 कपल्स

3/20/2019 6:20:17 PM

मुंबई: बॉलीवुड स्टार्स होली के त्यौहार को बड़ी धूम-धाम से मनाते हैं। वहीं, स्टार्स के लिए ये होली बेहद स्पेशल होने वाली है। पिछले साल कई सेलेब्स की शादियां हुईं। किसी स्टार ने खुलेआम धूमधाम से शादी रचाई तो कोई गुपचुप शादी कर सुर्खियों में आया। वहीं अब इस साल शादी के बाद इन स्टार्स  की पहली होली होगी। आज हम आपको इस साल कौन-से सेलेब्स शादी के बाद पहली होली मनाएंगे-

PunjabKesari

सोनम कपूर-आनंद अहूजा 

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता हैं सोनम और आनंद का। दोनों ने पिछले साल 8 मई को शादी की थी। ये कपल एक दूसरे के साथ होली का पहला त्यौहार सेलिब्रेट करेंगे। 

PunjabKesari

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह

पिछले साल नवंबर में दीपवीर शादी के बंधन में बंधे। ये कपल इस साल पहली होली सेलिब्रेट करेगा, जोकि काफी दिलचस्प होने वाला है। 

PunjabKesari

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस

बॉलीवुड की देसी गर्ल भी अपने विदेशी पति निक जोनस के साथ पहली होली मनाएगी। वैसे तो निकयंका हर पलों को खास तरीके से मनाते हैं। अब देखना यह है कि यह कपल होली को कैसे सेलिब्रेट करता है।

PunjabKesari


नेहा धूपिया-अंगद बेदी

पिछले साल ही 10 मई को गुपचुप शादी करने वाली एक्ट्रेस नेहा धुपिया के लिए ये होली दुगनी खुशियां लेकर आई है। दरअसल, शादी के 6 महीने बाद नेहा ने बेटी मेहर को जन्म दिया था, जिसके बाद उनकी खुशियां दोगनी हो गई हैं। 

PunjabKesari


नीति मोहन-निहार पांड्या 

बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नीति 15 फरवरी को बॉयफ्रेंड निहार संग शादी के बंधन में बंधी। ये कपल भी शादी के बाद अपनी पहली होली सेलिब्रेट करेंगे। 

PunjabKesari


कपिल शर्मा-गिन्नी चतरथ

कपिल और गिन्नी ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। ऐसे में शादी के बाद गिन्नी और कपिल की यह पहली होली है।

PunjabKesari


लवलीन कौर-कौशिक कृष्णमूर्ति

'साथ निभाना साथिया' की एक्ट्रेस लवलीन ने भी हाल ही में बिजनेसमैन कौशिक कृष्णमूर्ति से शादी की। दोनों ने बेंगलुरु में साउथ इंडियन रीति-रिवाज से शादी की। शादी के बाद लवलीन की यह पहली होली है। 

PunjabKesari


पारुल चौहान-चिराग ठक्कर 

बिदाई' सीरियल से लाइमलाइट में आने वाली एक्ट्रेस पारुल ने चिराग ठक्कर से मुंबई के इस्कॉन मंदिर में शादी कर ली है। शादी के बाद पारुल और चिराग की यह पहली होली है।

PunjabKesari


रुबीना दिलाइक-अभिनव शुक्ला

टीवी की 'किन्नर बहू' यानी रुबीना दिलाइक ने बीते साल अगस्त में शादी कर ली थी। शादी के बाद रुबीना की यह पहली होली है।  

PunjabKesari


शीना बजाज-रोहित पुरोहित

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शीना भी 4 साल रोहित डेट करने के बाद हाल ही में शादी के बंधन में बंध गईं। शादी के बाद शीना और रोहित की यह पहली होली है। 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News