IPL-12 : 20-20 लाख में बिके यह क्रिकेटर भी नहीं है कम, धूम मचाने का रखते हैं माद्दा

punjabkesari.in Wednesday, Mar 20, 2019 - 06:19 PM (IST)

जालन्धर (जसमीत सिंह) : आईपीएल-12 शुरू होने वाला है। ऐसे में क्रिकेट फैंस की नजरें अपने फेवरेट स्टार्स के प्रदर्शन पर टिकी होंगी। यह आईपीएल संभवत: कई दिग्गजों का बढ़ती उम्र के कारण आखिरी टूर्नामैंट भी माना जा रहा है। वहीं, कई क्रिकेटर ऐसे भी हैं जो बढिय़ा प्रदर्शन कर मई से शुरू होने वाले क्रिकेट विश्व कप के लिए टीम इंडिया की टिकट कटाने के चक्कर में है। इन दिग्गजों के अलावा क्रिकेट फैंस की नजरें उन क्रिकेटरों पर भी बनी रहेगी जोकि दिग्गज टीमों ने मात्र 20-20 लाख के बेस प्राइज पर खरीदे थे। आइए नजर डालते हैं कि बेस प्राइस पर खरीदे गए क्रिकेटर और उनके प्रदर्शन पर।

नाथू सिंह, दिल्ली कैपिटल्स 
IPL auction, IPL 12, Cricket news in hindi, Ankush bains, Nathu singh, Devdutt padikall, IPL

जयपुर के गेंदबाज नाथू सिंह ने भी आईपीएल ऑक्शन 12के दौरान सभी को चौकाया। 23 साल के नाथू इससे पहले गुजरात लायंस, मुंबई इंडियंस की ओर से खेल चुके हैं। 16 ट्वंटी-20 मैचों में उनके नाम पर 23 विवकेट गर्ज है। 19 फस्र्ट क्लास मैचों में भी नाथू ने जलवा दिखाते हुए 51 विकेट झटके हैं। 

एनरिक नोर्टिया, कोलकाता नाइट राइडर्स
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नोर्टिया पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने भरोसा जताया है। महज 25 साल के एनरिक ने 12 मैचों में 19 विकेट निकाले हैं।

अर्शदीप सिंह, किंग्स पंजाब इलैवन
21 साल के अर्शदीप पर किंग्स पंजाब इलैवन ने दांव लगाया है। महज 6 लिस्ट ए मैच खेलने वाले अर्शदीप 6 विकेट झटक चुके हैं।

देवदत्त पद्दीकल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
IPL auction, IPL 12, Cricket news in hindi, Ankush bains, Nathu singh, Devdutt padikall, IPL

तमिलनाडु प्रीमियर लीग में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज देवदत्त पद्दीकल पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 लाख रुपए का दांव लगाया है। महज तीन फस्र्ट क्लास मैच खेलने वाले देवदत्त ने 27 की औसत से दो अर्धशतक समेत 163 रन बनाए हैं। देवदत्त इससे पहले भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम के भी सदस्य रह चुके हैं। यूएई अंडर-19 टीम के खिलाफ शानदार 121 रन बनाकर पिछले सितंबर में देवदत्त चर्चा में आए थे।

निखिल नैक, कोलकाता नाइट राइडर्स
महाराष्ट्र के 24 साल के निखिल नैक पर भी कोलकाता नाइट राइडर्स ने भरोसा  जताया है। निखिल अब तक 26 ट्वंटी-20 मैचों में 25 की औसत से 562 रन बना चुके हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 128 रही है।

अंकुश बैंस, दिल्ली कैपिटल्स 
IPL auction, IPL 12, Cricket news in hindi, Ankush bains, Nathu singh, Devdutt padikall, IPL

23 साल के अंकुश हमीरपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने सबसे पहले 2015 आईपीएल के दौरान चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से हाजिरी लगाई थी। विकेटकीपर बल्लेबाज अंकुश अब तक 40 फस्र्ट क्लास मैचों में 34 की औसत से 2019 रन बना चुके हैं। उनके नाम 6 शतक तो 5 अर्धशतक भी दर्ज है। वहीं, 30 ट्वंटी-20 मैचों में उनके नाम पर 20 की औसत से 538 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। 

मिलिंद कुमार, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
दिल्ली के 27 साल के क्रिकेटर मिलिंद कुमार पर आरसीबी ने भरोसा जताया है। 41 ट्वंटी-20 मैच खेल चुके मिलिंद कुमार अब तक 27 की औसत से 723 रन बना चुके हैं।

-अग्निवेश अयाची, कोलकाता नाइट राइडर्स
-हरप्रीत बराड़, कोलकाता नाइट राइडर्स
-प्रथ्वी राज यारा, कोलकाता नाइट राइडर्स
-पंकज जसवाल, मुंबई इंडियंस
-रसिक डार, मुंबई इंडियंस


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News