मुंबई ने क्यों खरीदा युवराज को, जहीर ने नीलामी के 3 महीने बाद किया खुलासा

punjabkesari.in Wednesday, Mar 20, 2019 - 06:15 PM (IST)

जालन्धर : 2018 आईपीएल में मुंबई इंडियंस अपने आधे मैच ही जीत पाई थी। उनके इस कमजोर प्रदर्शन का कारण बाद में मध्यक्रम का खराब प्रदर्शन माना गया था। इसी कारण इस बार मुंबई इंडियंस ने मध्यक्रम को मजबूती देने के लिए युवराज सिंह को चुना है। उक्त बात मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच जहीर खान ने एक प्रोग्राम के दौरान कही है। दरअसल जहीर से यह सवाल पूछा गया था कि आखिर युवराज को आखिर वक्त पर अपनी टीम में शामिल करने की वजह क्या था। जहीर ने कहा कि मध्यक्रम में युवराज बेहतरीन क्रिकेट खेलते हैं। उनसे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कोई नहीं है। मुंबई का मध्यक्रम उनके ही हवाले होगा।
मुंबई इंडियंस ने 2017 में आईपीएल का टाइटल अपने नाम किया था। इसके एक साल बाद ही मुंबई की टीम बिखरी बिखरी नजर आई। हालत यह हो गए कि मुंबई 14 में से 7 मैच जीतकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। अब मुंबई को दोबारा पटरी पर लाने के लिए टीम मैनेजमेंट ने युवराज को चुना है। जहीर ने युवराज की सिलेक्शन पर कहा- नीलामी में हुई हमारी चर्चाओं में हमनें तय किया था, कि हमें अनुभवी बल्लेबाजों की जरूरत है जो बीच में खेल को नियंत्रित कर सकें। हमें मध्यक्रम में उस अनुभव की जरूरत थी और युवराज सिंह से बेहतर कोई नहीं है।
:


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News