होली और अग्नि का क्या है CONNECTION

punjabkesari.in Wednesday, Mar 20, 2019 - 06:02 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
अक्सर कहा जाता है कि होली रंगों का त्यौहार है और ये इन्हें यानि रंगों को ही समर्पित होता है। परंतु आपकी जानकारी के लिए बता दें कि होली का त्यौहार केवल रंगों का ही नहीं बल्कि अग्नि से जुड़ा त्यौहार माना जाता है। कहा जाता है हिंदू धर्म में अग्निदेव के बिना कोई भी पूजा पूरी नहीं होती। ज्योतिष और धार्मिक शास्त्रों में होली के त्यौहार में अग्नि देव का बहुत महत्व माना जाता है। तो आइए आपको बताते हैं होली से अग्नि का कनेक्शन के बारे में-
PunjabKesari, Holika Dahan, होलिका दहन, होली, Holi, Holi 2019, Agni Dev, अग्नि देव
होली के त्योहार से शिशिर ऋतु की समाप्ति और वसंत ऋतु का आगमन होता है। कहा जाता है इन दोनों ऋतुओं के संक्रमण काल में मानव शरीर रोग और बीमारियों से पीड़ित हो जाता है। इस ऋतु में शरीर में कफ की मात्रा अधिक हो जाती है और वसंत ऋतु में तापमान बढ़ने पर कफ के शरीर से बाहर निकलने की प्रक्रिया में कफदोष पैदा होता है। जिस कारण सर्दी, खांसी, सांस की बीमारियों जैसे, खसरा, चेचक आदि रोग हो जाते हैं। इसी मौसम में अग्नि देव की भूमिका और अधिक बढ़ जाती है।
PunjabKesari, होली, Holi, Holi 2019
मध्यम तापमान होने के कारण इस मौसम के दौरान शरीर में आलस्य पैदा हो जाता है। विज्ञान की नज़र से स्वास्थ्य की दृष्टि से होलिका दहन में आग जलाना, अग्नि परिक्रमा, नाचना, गाना आदि को लाभदायक माना जाता है। कहते हैं कि अग्नि का ताप रोगाणुओं को नष्ट करता है। इसके अलावा इससे कफदोष दूर होते हैं।
PunjabKesari, Holika Dahan, होलिका दहन, होली, Holi, Holi 2019
ज्योतिष शास्त्र में अग्नि देव को पंचतत्वों में प्रमुख माना गया है, जो सभी जीवात्माओं के शरीर में अग्नितत्व के रूप में विराजमान रहते हुए जीवन भर उनकी रक्षा करते हैं।
PunjabKesari, Agni Dev, अग्नि देव
अग्निदेव सभी जीवों के साथ एक समान न्याय करते हैं, इस बात की उदाहरण है होलिका दहन की कथा। इसलिए भक्त प्रहलाद को अग्नि ने जलाने की बजाए उसे शीतलता प्रदान की थी।

धर्मग्रंथों में होलिका दहन के मुहूर्त का खास ध्यान रखा जाता है। ज्योतिष के अनुसार होलिका दहन के समय परिवार के सभी लोगों को एक साथ नया अन्न यानि गेहूं,जौ और चना की हरी बालियों को लेकर अग्नि में समर्पित करना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में शुभता का आगमन होता है।
PunjabKesari, Holika Dahan, होलिका दहन, होली, Holi, Holi 2019
धर्म ग्रंथों के अनुसार होली की अग्नि को बहुत पावन माना गया है। यही कारण है कि इस अग्नि को अपने घर लाकर इससे चूल्हा जलाया जाता है। मान्यता है कि इससे न केवल कष्ट दूर होते हैं बल्कि घर में सुख-समृद्धि भी आती है।
अपनी राशि से जानें इस होली कौनसा रंग रहेगा आपके लिए Lucky (VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News