पालमपुर में शांता और विपिन परमार ने परिवार संग मनाई होली (Watch Video)

punjabkesari.in Wednesday, Mar 20, 2019 - 05:46 PM (IST)

पालमपुर (संजीव राणा): सांसद शांता कुमार ने पालमपुर में अपने निवास स्थान पर अपनी पत्नी व परिवार तथा कार्यकर्ताओं व लोगों के साथ तो वहीं स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने अपने घर ननाओं (सुलह विधानसभा) में अपनी माता और पत्नी तथा लोगों व कार्यकर्ताओं के साथ एक-दूसरे को रंग लगाकर होली का त्यौहार मनाया। PunjabKesari, Vipin Parmar Image

इस दौरान दोनों नेताओं ने देश और प्रदेशवासियो को होली पर्व की बधाई देते हुए कहा कि भारत उत्सवों व त्यौहारों का देश है। उन्होंने कहा कि होली पर्व रंग-बिरंगे रंगों का पर्व है और समाज में इसको हम सभी बहुत उत्साह से मनाते हैं। यह भाईचारे का प्रतीक है। अगर हमारे बीच कोई छोटे-मोटे गिले-शिकवे हैं तो रंग लगा कर उनको भूलाने का भी पर्व है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News