Holi 2019ः आज ही कर लें ये काम, मिलेगा मनचाहा वरदान

punjabkesari.in Wednesday, Mar 20, 2019 - 05:10 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
हिंदू धर्म में होली का पर्व बड़ा ही खास होता है। ये एक ऐसा त्योहार है जिसकी शुरुआत 10-15 दिन पहले ही होनी शुरु हो जाती है। होली से ठीक एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है और इस बार ये पर्व कल यानि 21 मार्च को मनाया जाएगा व होलिका दहन आज रात को किया जाएगा। कहते हैं कि जो कोई भी इस रात सच्चे मन से कोई मनोकामना मांगता है उसकी पूरी होती है। आज की रात पूजा विधि का विशेष ध्यान रखा जाता है, ताकि किसी भी तरह की कोई कमी न हो पाए। तो चलिए जानते हैं होलिका दहन और होली पर क्या करना चाहिए।
PunjabKesari, kundli tv, holika dahna 2019, holi 2019
शास्त्रों में बताया गया है कि होलिका दहन से पहले उसकी पूजा की जाती है और पूजा के लिए हल्दी की गांठ, उपले, फल और सब्जी की माला चढ़नी चाहिए। 

होलिका के चारों ओर 8 दीए जलाएं और सारी सामग्री होलिका पर अर्पित कर दें। ऐसा माना जाता है कि 8 दीए होलाष्टक के खत्म होने का प्रतीक हैं और हर अशुभता को अपने साथ ले जाते हैं।
  PunjabKesari, kundli tv, holika dahan 2019, holi 2019
माना जाता है कि होली वाले दिन हनुमान जी को 5 लाल फूल चढ़ाने से उनकी कृपा पाई जा सकती है।  
PunjabKesari, kundli tv, holika dahan image
होली वाले दिन भोलेनाथ से वरदान पाने के लिए सुबह बेलपत्र पर सफ़ेद चंदन लगाकर शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए और अपनी मनोकामना को उनके सामने रखना चाहिए। 
अपनी राशि से जानें इस होली कौनसा रंग रहेगा आपके लिए Lucky(video)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News