भूस्खलन से वैन नाले में गिरी, सभी यात्री सुरक्षित

punjabkesari.in Wednesday, Mar 20, 2019 - 04:47 PM (IST)

रियासी  : रियासी नरलू सडक़ पर थनपाल इलाके के पास भूस्खलन होने से माहौर से रियासी की तरह आ रही एक वैन नम्बर जे.के. 20 8483 नाले में गिर गई। यह हादसा तब पेश आया जब वैन चालक व अन्य यात्री वाहन से उतर कर सडक़ पर पहाड़ से गिरे पत्थरों को हटाने का कार्य कर रहा थे कि अचानक पहाड़ से भूस्खलन होना शुरू हो गया और सडक़ पर खड़ी वैन मलबे के साथ नाले में गिर गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को भी चोटें नहीं आई।

आपको बता दें कि कुछ हफ्ते पहले इसी स्थान पर भारी भूस्खलन हुआ था, जिसके बाद रियासी नरलू सडक़ यातायात के लिए बंद हो गई थी। एक दिन पहले ही सडक़ पर यातायात शुरू हुआ था, जिसके बाद आज फिर भूस्खलन होने से रियासी नरलू सडक़ पर यातायात पूरी तरह से बंद हो गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News