लाल बहादुर शास्त्री की मूर्ति पर प्रियंका ने चढ़ाई माला, भाजपाईयों ने गंगाजल से किया शुद्धिकरण

punjabkesari.in Wednesday, Mar 20, 2019 - 02:21 PM (IST)

वाराणसीः देश के कई हिस्सों में महापुरुषों के नाम पर राजनीति अपने उफान पर है। यूपी के वाराणसी में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां अपने 4 दिवसीय दौरे के तय कार्यक्रम के अनुसार वाराणसी पहुंची प्रियंका गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मूर्ति का गंगाजल के साथ 'शुद्धिकरण' किया।

रामनगर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के आवास से प्रियंका गांधी के जाने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा को गंगाजल से धोया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त प्रियंका गांधी के पति और उनकी पार्टी लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको अपमानित कर रही है।

बता दें कि वाराणसी के रामनगर में जब प्रियंका गांधी पहुंची तो जोरदार हंगामा भी हुआ। प्रियंका के इस कार्यक्रम के दौरान नारों को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में बहस हो गई। बहस इतनी जोरदार थी कि दोनों गुटों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई थी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static