कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की नियुक्ति सूची में हुई छेड़छाड़: बंबर ठाकुर

punjabkesari.in Wednesday, Mar 20, 2019 - 01:44 PM (IST)

बिलासपुर (विशाल): कांग्रेस जिला प्रधान पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन बिलासपुर में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बिलासपुर जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों की नियुक्ति की जो सूची अनुमोदित की है, उसमें कुछ लोगों ने छेड़छाड़ कर अपने नाम चढ़ाकर यह सूची सोशल मीडिया में डाल दी है। उनके इस कृत्य से जिला कांग्रेस पदाधिकारियों की नियुक्ति के बारे में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। खुद द्वारा हस्ताक्षरित जिला कांग्रेस पदाधिकारियों की सूची इस वार्ता के दौरान पत्रकारों को देते हुए बंबर ठाकुर ने कहा कि जिन भी लोगों ने सूची में छेड़छाड़ का यह गलत कार्य किया है, उन पर संज्ञान लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नई जिला कार्यकारिणी में माकड़ी मारकंड पंचायत प्रधान तृप्ता देवी को वरिष्ठ उपप्रधान, पटेर के सुरेश कुमार, पूर्व सदर ब्लॉक अध्यक्ष अधिवक्ता तेजस्वी शर्मा, घुमारवीं के रतन लाल चोपड़ा, शाहतलाई के मनोहर चंदेल, अधिवक्ता रामशरण ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष अमरजीत बग्गा, करतार चौधरी, अमरजीत कौर, शेर सिंह, बशीरदीन, नरेश सोनी, राजेश शर्मा, नईम शेख, शैलेंद्र भड़ोल, अजय चंदेल व लेखराम धीमान को उपप्रधान, गोपाल शर्मा, अब्दुल रहमान, प्रदीप शर्मा, सरपाल ठाकुर, प्रभात चंदेल, कांता ठाकुर, विनोद चंदेल, पवन कौशल, धनी राम, बंत सिंह चंदेल, कुलदीप दयोल, मीना ठाकुर, आई.डी. शर्मा, बाबू राम व हरलोग के पवन चंदेल को महासचिव, रत्ती राम शर्मा, रणवीर, सोहन सिंह, मेहरदीन, प्रताप ठाकुर, अमी चंद शर्मा, कर्मदीन, सतीश शर्मा, गुलजार मोहम्मद, गजेंद्र सिंह गुड्डू, ज्ञान चंद गंभीर, आशा देवी, दिनेश भुट्टो, बिमला देवी, देसराज परनाली, नरवीर सिंह, रीता सहगल, अमी चंद सोनी, सुरेखा देवी, आजाद चंद, हरीश उप्पल, अभिषेक टेसू, जोगिंद्र चंदेल, नीलम ठाकुर, सुनीता देवी, रामस्वरूप, भपराल पंचायत पूर्व प्रधान जगदेव चंद, मरहाणा के जगत सिंह, संजीव ठाकुर, मनोज शर्मा, सुरेंद्र सिंह भघेला, नरेंद्र ठाकुर, ऋषिकेश की अच्छरी देवी, कुलदीप चंद, स्वारघाट के बीरू राम, सौरव टाडू, मनमोहन सिंह, जमील खान, राम चंद शर्मा, राकेश सोनी, आदित्य गौतम, घुमारवीं के शशि कुमार, श्याम लाल शर्मा, मुकेश गुलेरिया, विशाल भारद्वाज, परमजीत, राम लाल, जुखाला के श्याम लाल व राजीव गुप्ता को जिला सचिव नियुक्त किया गया है।




 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News