दिनेश सेन की BJP में घर वापसी का CM जयराम ने किया स्वागत, कांग्रेस को झटका

punjabkesari.in Wednesday, Mar 20, 2019 - 12:32 PM (IST)

कुल्लू (दिलीप ठाकुर): भाजपा का अनुसूचित जाति सम्मेलन में शिरकत करने आए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कुल्लू के पतलीकुहल में दिनेश सेन की घर वापसी का स्वागत किया। उन्होंने भाजपा का पट्टा पहनाकर घर वापसी कराई। दिनेश सेन लगभग एक दशक पहले भाजपा से अलग होकर बसपा में शामिल हो गए थे और उसके बाद कांग्रेस से जिला परिषद भी रहे। तब से लेकर आज तक उन्होंने कांग्रेस में रहकर अपना जनाधार बनाया।

बाशिंग पंचायत से प्रधान भी उन्हीं का सुपुत्र विवेक सेन है। उन्होंने भी भाजपा का दामन थामा। भाजपा का अभियान 'मेरा परिवार भाजपा परिवार' को सच साबित करते हुए भाजपा अपना परिवार बढ़ा रही है। इस कड़ी में 30 परिवारों ने भी भाजपा का दामन थामा। कांग्रेस को इससे बड़ा झटका लगा है। लोक सभा चुनाव से पहले दिनेश सेन का भाजपा में मिलने से भाजपा और मजबूत हो गई है। फिर एक बार मोदी सरकार का सपना भी सच साबित होता दिख रहा है।





 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News