प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग का धड़ल्ले से उपयोग

punjabkesari.in Wednesday, Mar 20, 2019 - 12:22 PM (IST)

ऐलनाबाद (भार्गव): सरकार ने प्लास्टिककैरी बैग पर पूर्णतया रोकलगा रखी है, मगर उपमंडल मुख्यालय पर इनका उपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। मुख्यालय पर तमाम प्रशासनिकअधिकारी बैठते हैं, मगर इस ओर किसी का भी ध्यान नहीं है। प्रशासन की नाकनीचे पॉलीथिन बाजारों में बिक रहा है। कोई कार्रवाई करने की बजाय इस ओर प्रशासन तमाशबीन बना बैठा है। बाजारों में सब्जी विक्रेता से लेकर बड़े दुकानदार कैरी बेग का उपयोग करते नजर आ जाएंगे। पॉलीथिन का बेधड़कइस्तेमाल किया जा रहा है। इससे पर्यावरण केसाथ-साथ मानव व पशुओं को भी काफी खतरा है। जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कार्रवाई करने से झिझकरहे हैं। 

रोकके बावजूद भी बाजारों में दुकानदार पॉलीथिन में सामान दे रहे हैं। इसको उपयोग करने के बाद लोग पॉलीथिन को इधर-उधर फैंकदेते हैं। इसकी वजह से न केवल पर्यावरण को नुक्सान हो रहा है बल्किलोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। 40 माइक्रॉन की पॉलीथीन का उपयोग सब्जियों और सामान में किया जा रहा है। पॉलीथीन के इस्तेमाल से यह साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसे रोकने वाले अधिकारी अपने कत्र्तव्य के प्रति कितने गंभीर हैं। 

पॉलीथीन को जलाने पर इतनी खतरनाक गैसों का उत्सर्जन होता है किइनकेसम्पर्कमें आने वाले मानव व पशुओं को कैंसर जैसी लाइलाज बीमारियां होने का खतरा रहता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की एकरिपोर्ट के अनुसार विकासशील देशों में कैंसर बढऩे का एककारण पॉलीथिन का उपयोग है। पॉलीथिन एकऐसा पदार्थ है जिसे किसी भी प्रकार से नष्ट नहीं किया जा सकता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

static