लोकसभा चुनावों को लेकर BJP ने तैयारियां की तेज, पांचों सीटों पर जीत का किया दावा

punjabkesari.in Wednesday, Mar 20, 2019 - 11:27 AM (IST)

हल्द्वानीः उत्तराखंड में लोकसभा चुनावों को देखते हुए राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। भाजपा के द्वारा चुनावों को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

जानकारी के अनुसार, भाजपा पदाधिकारियों के द्वारा दावा करते हुए कहा गया कि इस बार के चुनावों में भी पांचों सीटों पर भाजपा अपनी परचम लहराएगी। इसके लिए बूथ स्तर से लेकर राज्य स्तर तक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वहीं उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों के लिए भाजपा ने राज्य के 25 और केंद्र के 15 स्टार प्रचारकों की सूची तैयार कर कर ली है। इसके लिए पार्टी केवल हरी झंडी का इंतजार कर रही है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च को कुमाऊं दौरे पर आकर चुनावी रैली को संबोधित कर सकते हैं। पीएम मोदी की रैली को लेकर भाजपा काफी उत्साहित दिखाई दे रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static