युवक ने फंदा लगाकर दी जान, 2 महीने बाद होने वाली थी शादी

punjabkesari.in Wednesday, Mar 20, 2019 - 10:40 AM (IST)

लुधियाना (महेश): 30 वर्षीय एक युवक ने फंदा लगाकर जान दी। पंकज सिंह का शव मंगलवार सुबह मनोज कालोनी स्थित उसके कमरे में लटकता हुआ मिला। बहरहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, किंतु 2 महीने बाद उसकी शादी थी। पुलिस इसी बात को आत्महत्या के साथ जोड़कर मामले की छानबीन कर रही है। शव का पंचनामा करके उसे सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस ने उसके परिवार वालों को सूचना भेज दी है। 

घटना का पता आज सुबह करीब 9 बजे चला। पंकज का सहकर्मी और उसका रूममेट गंगा राम नाइट शिफ्ट लगाकर फैक्टरी से लौटा। बार-बार दरवाजा खटखटाने के बाद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। अनहौनी के डर के चलते गंगा राम भागकर इलाका पार्षद दीपा के घर गया और उसने आशंका व्यक्त की। दीपा ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर की। घटनास्थल पर 18 नंबर पी.सी.आर. दस्ता पहुंचा, जिन्होंने संबंधित थाना सलेम टाबरी को इसकी जानकारी दी। थाने से ए.एस.आई. ज्वाला सिंह पुलिस पार्टी सहित पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में जब दरवाजा तोड़ा गया तो सामने पंखे से बंधे कपड़े के सहारे पंकज की लाश झूल रही थी। 

पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक का मोबाइल पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी इंस्पैक्टर विजय शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। गंगा राम ने बताया कि पंकज उसके साथ ही एक फैक्टरी में चैकिंग का काम करता था। हर रोज की तरफ सोमवार को भी उसके साथ काम पर गया था, लेकिन शाम को तबीयत ठीक न होने की बात कहकर उसने नाइट शिफ्ट करने से मनाकर दिया और घर चला गया। नाइट शिफ्ट खत्म करके जब वह कमरे में पहुंचा तो यह घटना सामने आई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News