प्रेग्नेंसी में जरूर खाएं 10 चीजें, सेहत के साथ बच्चे का दिमाग भी होगा तेज

punjabkesari.in Tuesday, Mar 19, 2019 - 06:13 PM (IST)

गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक भोजन : मां और बच्चे दोनों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान मां जो चीज खाती है उसका सीधा असर बच्चे के स्वस्थ पर होता है। यही कारण है कि प्रेग्नेंट महिला को अपने खानपान का ध्यान रखना चाहिए। एक स्टडी में पता चला है कि अगर आप अपने खाने में कुछ हेल्दी फूड्स को शामिल करती हैं तो इससे बच्चे का दिमाग तेज होता है और इसे अपनाने से मां और बच्चा दोनों को फायदा मिलता है। आइए जानते हैं कौन से हैं वे हेल्दी फूड्स-

 

प्रेगनेंसी में क्या खाना चाहिए (Diet for Pregnant Women)

पालक

पालक और हरी सब्जियों मे बहुत सारे पोषक तत्व होते है जो बच्चों के विकास के लिए जरूरी हैं। पालक में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और कई सारे मिनरल्स होते हैं। इनसे बच्‍चे का द‍िमाग तेज होता है।

 

अंडा

अंडा और चीज़ भी अच्‍छे हैं। अंडे मे केवल प्रोटीन ही नहीं, बल्कि विटामिन और मिनरल्स भी होते हैं। इनमें विटामिन डी की मात्रा अधिक होती है। चीज भी विटामिन डी का अच्छा सोर्स है। बच्चों के ब्रेन डेवलपमेंट मे विटामिन डी की भूमिका महत्त्वपूर्ण होती है।

 

बादाम

बादाम खाने से दिमाग तेज होता है। 100 ग्राम बादाम में काफी न्‍यूट्रीएंट्स मिल जाते हैं जिनमें काफी पोषक तत्‍व होते हैं। प्रेग्नेंसी में बादाम खाने से होने वाले बच्चे का ब्रेन डिवलपमेंट बेहतर तरीके से होता है।

PunjabKesari

 

अखरोट

अखरोट का आकार हमारे दिमाग की तरह होता है साथ ही अखरोट दिमाग के विकास में भी अहम भूमिका निभाता है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, एनर्जी, विटामिन, मिनरल्स और ओमेगा 3 फैटी एसिड होते हैं।

 

ताजे फल

ताजे फलों में आवश्यक विटामिन और खनिज प्रचुर मात्रा में होते हैं। संतरा, केला, आम, अंगूर, ब्लू बेरीज, सेब आद‍ि सेहत के लिए फायदेमंद रहते हैं।

 

दही

गर्भवती महिलाओंं के लिए दही खाना अच्छा होता है। दही में बहुत सारा प्रोटीन होता है। अगर होने वाला बच्चा तेज दिमाग वाला चाहिए तो प्रेग्‍नेंट लेडीज ( Pregnant Women) रोजाना दही खाएं।

PunjabKesari

 

कद्दू के बीज

प्रेग्नेंसी के दौरान डाइट में कद्दू के बीजों को शामिल करें। इससे बच्चे के शरीर के साथ-साथ आपको भी तमाम पोषक तत्व मिलते हैं।

 

दूध

छोटे से बड़ों तक दूध पीने की सलाह सबको दी जाती है। ऐसे में प्रेग्नेंसी के दौरान तो दूध पीना महिला के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

 

सी फूड

सी फूड में आयोडिन और ओमेगा 3 फैटी एसिड होते हैं जो बच्चों के दिमाग के लिए अच्छा होता है। सी फूड में अनेक महत्‍वपूर्ण घटक भी होते हैं इसलिए प्रेग्‍नेंसी में सी फूड खाना चाहिए।

PunjabKesari

 

दालें 

अगर आप चाहते हैं क‍ि आपका बच्चा तेज दिमाग वाला हो तो प्रेग्‍नेंसी के दौरान आहार (Food during Pregnancy) में दाल जरूर खानी चाहिए।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static