राहुल की रैली के बाद कांग्रेस में मचा घमासान, किशोर उपाध्याय ने लगाया अपमानित करने का आरोप

punjabkesari.in Tuesday, Mar 19, 2019 - 05:23 PM (IST)

देहरादूनः कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की देहरादून में आयोजित जनसभा के बाद से पार्टी में घमासान मच गया है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने मंच पर बोलने का मौका ना मिलने के बाद अपमान का आरोप लगाया है। इसके बाद अब यह विवाद उत्तरकाशी-टिहरी के रूप में भी देखा जाने लगा है।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के बगावती सुर को देखते हुए कांग्रेस के भीतर खींचतान तेज हो गई है। किशोर उपाध्याय ने कहा कि उन्हें ना केवल सोशल मीडिया बल्कि कई मंचों पर भी ना बोलने नहीं दिया गया है। उन्होंने इसे उत्तरकाशी और टिहरी जिले की उपेक्षा के रूप में भी बताने की कोशिश की है।

वहीं किशोर उपाध्याय ने आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा कि राहुल गांधी की जनसभा के दौरान उनके मंच पर टिहरी और उत्तरकाशी के नेताओं को जगह नहीं दी गई। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि पार्टी में पहले भी 14 से 15 बार उनकी अपेक्षा हो चुकी है। उन्हें लगातार पार्टी के द्वारा अपमानित किया जा रहा है।

बता दें कि उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि राहुल गांधी की जनसभा के संचालन में गड़बड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इसके लिए संचालनकर्ताओं के जवाब देना होगा। इतना ही नहीं अनुग्रह नारायण सिंह ने जनसभा का संचालन कर रहे कांग्रेसी नेताओं के जवाब देने की भी बात कही।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static