6 किलो अफीम सहित एक व्यक्ति काबू

punjabkesari.in Tuesday, Mar 19, 2019 - 11:23 AM (IST)

फतेहगढ़ साहिब(बख्शी): जिला पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब सुबह से ही की जा रही विशेष चैकिंग दौरान एक व्यक्ति से 6 किलो अफीम बरामद हुई। इस संबंधी प्रैस-कॉन्फैंस दौरान एस.एस.पी. अमनीत कौंडल आई.पी.एस. ने बताया कि एस.पी. जांच हरपाल सिंह के निर्देशों अनुसार नशों विरुद्ध छेड़ी मुहिम के अंतर्गत सरङ्क्षहद मंडी चौकी के इंचार्ज गुरमीत कुमार सैनी ने पुलिस पार्टी सहित जब डिफैंस बंध रोड पर मद्रासी कालोनी सरङ्क्षहद की तरफ जा रहे एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोक नाम व पता पूछा और उसके घबरा जाने पर सारी जानकारी एस.एच.ओ. विनोद कुमार को दी, जिन्होंने तुरंत इसकी जानकारी एस.पी. हरपाल सिंह और डी.एस.पी. रमिंद्र सिंह काहलों को दी। 


डी.एस.पी. और एस.एच.ओ. मौके पर पहुंचे जिन्होंने उक्त व्यक्ति के बैग की तलाशी ली तो उसमें से 6 किलो अफीम बरामद हुई। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति ने अपनी पहचान बङ्क्षलद्र साहनी पुत्र बुनी लाल साहनी के तौर पर बताई। बलिंद्र साहनी के खिलाफ थाना फतेहगढ़ साहिब में केस दर्ज कर लिया और अन्य बड़े खुलासे होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि कथित आरोपी का रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी कि वह अफीम कहां से लेकर आया और कहां लेकर जा रहा था और उसके साथ कौन-कौन शामिल हैं। इस अवसर पर एस.पी. जांच हरपाल सिंह, एस.पी. दीग्विजय कपिल, डी.एस.पी. रमिंद्र सिंह काहलों, डी.एस.पी. (डी) जसविंद्र सिंह टिवाना, एस.एच.ओ. विनोद कुमार आदि उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News