भूख से मर गई व्हेल, पोस्टमार्टम में सामने आया घिनौना सच

punjabkesari.in Tuesday, Mar 19, 2019 - 11:21 AM (IST)

मनीलाः पर्यावरण के लिए काम करने वाले संगठनों ने एकल उपयोग वाली प्लास्टिक पर फिलीपींस की निर्भरता के चलते उसे दुनिया के सबसे बड़े महासागर को प्रदूषित करने वाले देश के रूप में टैग किया है। इसका कारण है फिलीपींस में एक व्हेल की भूख की वजह से मौत हो गई। पोस्टमार्टम में उसके पेट से 40 किलो प्लास्टिक कचरा निकला है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस कचरे के कारण व्हेल कुछ खा नहीं पा रही थी, जिसके चलते वह बीमार हो गई थी।

PunjabKesari

पर्यावरणविदों ने इसे जलीय जीवों को जहर देने के सबसे खराब मामलों में से एक बताया है। क्षेत्रीय मत्स्य ब्यूरो के मुताबिक प्रदूषण के चलते किसी जलीय जीव की मौत का ताजा मामला शनिवार को दक्षिणी प्रांत की कम्पोस्टेला घाटी का है। यहां पर एक दिन पहले फंसी व्हेल (4.7 मीटर लंबी) की मौत हो गई। एजेंसी और पर्यावरण संगठनों ने जब उसके शव का पोस्टमार्टम कराया तो व्हेल के पेट से लगभग 40 किलोग्राम प्लास्टिक निकला जिसमें किराने की प्लास्टिक की थैली और चावल की बोरियां शामिल थीं।

PunjabKesari

डी बोन कलक्टर म्यूजियम के निदेशक डारेल ब्लेचले ने कहा कि पोस्टमार्टम में इस बात का पता चला है कि प्लास्टिक कचरा खाने से व्हेल को गैस की समस्या हो गई थी, जिसके चलते वह कुछ खा नहीं पा रही थी। यही वजह रही कि वह भूख से मर गई। उन्होंने इसे बहुत ही घृणित और हृदय विदारक बताया।
 

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों के दौरान 61 डाल्फिन और व्हेल का पोस्टमार्टम किया गया है, लेकिन इस व्हेल के पेट से सबसे अधिक मात्रा में प्लास्टिक निकला है। क्षेत्रीय मत्स्य ब्यूरो निदेशक फातिमा इदरीस ने बताया, वह काफी कमजोर हो गई थी और अपने आप तैर भी नहीं पा रही थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News