महिला से पर्स छीनने वाले 2 लुटेरे गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Mar 19, 2019 - 10:08 AM (IST)

मोगा (आजाद): वेदांत नगर मोगा निवासी उमा कंबोज से दिन-दिहाड़े सोने के जेवरात वाला पर्स छीनकर ले जाने वाले 2 लुटेरे युवकों को मोगा पुलिस ने गिरफ्तार करके उनसे लूटे हुए जेवरातों के अलावा वारदात समय प्रयोग किया गया मोटरसाइकिल बरामद कर लिया।

जानकारी देते हुए डी.एस.पी. सिटी परमजीत सिंह संधू ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक अमरजीत सिंह बाजवा के निर्देशों पर लुटेरे गिरोहों तथा गलत तत्वों को काबू करने के लिए विशेष मुहिम चलाई जा रही है। उक्त मुहिम को उस समय सफलता मिली, जब पुलिस ने लूटपाट करने वाले 2 युवकों संदीप सिंह संधू उर्फ सीपा उर्फ मोटा निवासी कच्चा घल्लकलां रोड मोगा के अलावा सिविल अस्पताल मोगा में तैनात दर्जा चार मुलाजिम बोबी उर्फ पुनीत सारवान निवासी राजीव गांधी नगर नजदीक गीता भवन मोगा हाल आबाद सिविल अस्पताल मोगा को दबोचा।

क्या था सारा मामला
डी.एस.पी. परमजीत सिंह संधू ने बताया कि गत 11 मार्च को गली नंबर 2 में स्थित प्रेम दि हट्टी के संचालक राजेश कंबोज अपनी पत्नी उमा कंबोज के साथ प्रताप रोड पर स्थित यूको बैंक से अपने लॉकर में रखे करीब 12 तोले सोने के जेवरात लेकर वापस अपनी दुकान पर आ पहुंचे। बरसात होने के कारण उसकी पत्नी उमा कंबोज रिक्शा पर बैठकर वेदांत नगर स्थित अपने घर में चली गई। जब वह घर के आगे उतरकर रिक्शा चालक को पैसे देकर घर का गेट खोलकर अंदर जाने लगी, तो उसी समय मोटरसाइकिल सवार 2 लुटेरे युवक वहां आ धमके, जिनमें से एक युवक ने उसका सोने के जेवरात वाला पर्स छीना और अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गए। 

क्या हुई पुलिस कार्रवाई
थाना सिटी साऊथ के प्रभारी पलविन्द्र सिंह ने बताया कि दोनों युवकों से पूछताछ करने के बाद उक्त दोनों को सिविल अस्पताल मोगा से मैडीकल चैकअप करवाने के बाद माननीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उक्त दोनों को ज्यूडीशियल हिरासत में भेजने का आदेश दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anjna

Recommended News

Related News