इस अकादमी ने लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज करवाया नाम

punjabkesari.in Monday, Mar 18, 2019 - 09:14 PM (IST)

शिमला, (अम्बादत्त): शिक्षा मॉडल के लिए कई पुरस्कार जीतने के बाद अकाल अकादमी स्कूलों की शृंखला ने देश के 5 बड़े राज्यों में नशे के खिलाफ  देश की सबसे बड़ी रैली कर लिम्का बुक ऑफ  रिकॉडर््स में अपना नाम दर्ज करवाया है। सफ लता की सीढ़ी चढ़ते हुए अकाल अकादमी के स्कूलों ने एक नया कीॢतमान स्थापित किया है। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के अकाल अकादमी स्कूलों के 15,000 छात्रों ने नशा विरोधी जागरूकता अभियान रैली निकाली। रैली 18 दिसम्बर, 2018 को 5 राज्यों की 113 अकाल अकादमियों में हुई जोकि 4 लाख लोगों तक पहुंचने में सफ ल रही। 1,400 किलोमीटर की दूरी तय कर छात्र-छात्राओं ने गांव और शहर के हर प्रमुख चौराहे से गुजरते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

अकाल अकादमी स्कूल कलगीधर ट्रस्ट द्वारा चलाए जाते हैं

अकाल अकादमी स्कूल की उपलब्धियां उनके मूल्य आधारित शिक्षा मॉडल की तरह विशेष और सामाजिक रूप से समृद्ध हैं। अकाल अकादमी स्कूल कलगीधर ट्रस्ट द्वारा चलाए जाते हैं, जिनके 2 नशामुक्ति केंद्र, पंजाब व हिमाचल प्रदेश में स्थापित हैं। नशा मुक्ति केंद्रों द्वारा अकाल अकादमी स्कूलों के छात्रों की मदद से समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं। अकाल अकादमी की प्रधानाचार्य डा. नीलम कौर ने कहा कि हम बहुत खुश हैं कि अकाल अकादमी स्कूलों को लिम्का बुक ऑफ  रिकॉडर््स में स्थान मिला है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News