मानसा के नौजवान की मलेशिया में मौत

punjabkesari.in Monday, Mar 18, 2019 - 07:06 PM (IST)

बरेटा (बांसल): परिवार की वित्ती हालत सुधारने के मकसद से नजदीकी गांव किशनगढ़ से मलेशिया गए 20 वर्षीय नौजवान बलवान सिंह की भेदभरे हालात में मौत हो जाने का समाचार है। दो भाइयों में से छोटे भाई नौजवान बलकार सिंह ने आठ महीने पहले घर के हालात सुधारने के लिए विदेशी धरती मलेशिया जाकर मेहनत मजदूरी शुरू की। 

कई महीने के बाद फरवरी महीने में घर वापिस आया व महीना भर मां-बाप के पास गुजार कर 9 मार्च को ही वापिस मलेशिया लौटा था कि 11 मार्च को उसकी लाश मलेशिया वाले घर में मिली थी, मौत के कारणों का पता नहीं चल सका। बलकार की मौत की खबर मिलते परिवार में शोक की लहर फैल गई। 

मृतक के पिता रामफल सिंह ने बताया कि कुछ महीने पहले बलकार सिंह मलेशिया गया था और अब कुछ दिन पहले ही वापिस गया था कि 11 मार्च को बलकार के साथियों की तरफ से हमें बलकार की मौत की सूचना दी गई है परन्तु हमें घटना के कारणों बारे कुछ भी जानकारी नहीं है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News