यहां काटा डी.सी. के वाहन का चालान

punjabkesari.in Monday, Mar 18, 2019 - 04:57 PM (IST)

पालमपुर (ब्यूरो): पालमपुर में पुलिस ने डी.सी. के वाहन का चालान काटा है। पुलिस ने वन-वे में गलत दिशा से वाहन के एंट्री करने पर यह चालान काटा है। यद्यपि घटना के समय डी.सी. वाहन में नहीं थे। घटना सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसके पश्चात पुलिस ने मामला संज्ञान में आने पर यह चालान काटा है। बताया जा रहा है कि शनिवार को डी.सी. का वाहन पालमपुर बाजार में वन-वे में गलत दिशा से एंटर कर गया। वाहन बाजार में कुछ समय के लिए रुका भी रहा, ऐसे में सोशल मीडिया पर इस संबंध में वाहन का गलत दिशा में एंटर होने तथा बाजार में खड़ा होने को लेकर फोटो वायरल हुआ रविवार को पुलिस ने मामला संज्ञान में आने पर वाहन का चालान काटा है।

डी.सी. ने भी पुलिस से नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा

उपमंडल पुलिस अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस के संज्ञान में आया कि डी.सी. का सरकारी वाहन गलत दिशा से पालमपुर में वन-वे में एंटर कर गया जिस पर तथ्यों की जांच करने के पश्चात वाहन का चालान काटा गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में डी.सी. ने भी पुलिस से नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा था। विदित रहे कि पालमपुर में नए बाईपास थू्र ब्रिज के निर्माण के पश्चात नई यातायात वन-वे प्रणाली लागू की गई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News