लोकसभा चुनाव: हरियाणा कांग्रेस ने दोबारा किया को-ऑर्डिनेटर कमेटी का गठन (VIDEO)

punjabkesari.in Monday, Mar 18, 2019 - 02:40 PM (IST)

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा कांग्रेस की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए को-ऑर्डिनेटर कमेटी का गठन 15 मार्च किया गया, जिसे लगभग आधे घंटे के बाद रद्द भी कर दिया गया था। इस कमेटी के चेयरमैन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को बनाया गया था। वहीं कांग्रेस की ओर से इसी सूची को आज फिर से जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि इस कमेटी में पार्टी के मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर सहित अन्य सभी नेताओं को भी शामिल किया गया है।

इस बारे में कांग्रेस के लोकसभा चुनाव प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा कि दो दिन पहले हमने को-ऑर्डिनेशन कमिटी बनाई और फिर वापस ले ली। इसका कारण बड़ा नहीं छोटा था, कुछ और कमिटी बनानी थी। बाकी कमिटी बाद में बनेगी, लेकिन आज हम उसी कमिटी को फिर बहाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश, कर्नाटक का मॉडल हरियाणा में लाएंगे, सभी नेता बस में हरियाणा में साथ यात्रा करेंगे। उन्होंने बताया कि कल को-ऑर्डिनेशन कमिटी की पहली बैठक होगी। उन्होंने यह भी बताया कि भूपेन्द्र सिंह हुड्डा न पहले नाराज थे और न आज हैं, उनकी मर्जी से उनको कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है।

PunjabKesari, Congress

अब तक माना जाता रहा है कि हरियाणा में कांग्रेस लगभग पांच गुटों में बंटी हुई है, जिनमें हुड्डा गुट, तंवर गुट, चौधरी गुट, सुरजेवाला गुट व सैलजा गुट बताए जाते रहे हैं। हालांकि कांग्रेसी नेताओं ने कभी भी यह नहीं माना कि पार्टी गुटों में बंटी हुई है, लेकिन कार्यक्रमों और आयोजनों में ये अक्सर देखा गया है कि हर गुट में अपने नेता को ही भावी मुख्यमंत्री के चेहरे में मानते हैं। बता दें कि भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर को भी पद से हटाए जाने की कई बार कोशिश की है।

PunjabKesari, congress

वहीं कांग्रेस द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को कमेटी का चेयरमैन बना कर उन्हें खुश रखने का प्रयास किया गया है। इस कमेटी का गठन करके राहुल गांधी ने हरियाणा कांग्रेस की गुटबाजी को खत्म करने का भी प्रयास किया है और लोकसभा चुनावों में सफलता हासिल करना चाहते हैं। कमेटी का यह भी लक्ष्य माना जा रहा है कि लोकसभा चुनावों तक गुटबाज नेताओं का आपसी समन्वय बना रहे है। इस कमेटी में डॉ. अशोक  तंवर, किरण चौधरी, सांसद सैलजा, प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित 15 मेंबर शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static