जुआ खेलते 10 गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Mar 18, 2019 - 01:32 PM (IST)

मोगा (आजाद): सी.आई.ए. स्टाफ मोगा ने जुआ खेलते 10 व्यक्तियों को काबू करके 42 हजार रुपए बरामद किए हैं। 

जानकारी देते हुए सहायक थानेदार जगदेव सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस पार्टी सहित इलाके में गश्त के दौरान सिटी पार्क के पास छापेमारी कर जुआ खेलते प्रदीप सिंह उर्फ दीपा, गुरचरण सिंह, बोबी, बूटा सिंह, गुरनाम सिंह, सतनाम सिंह, गुरमेल सिंह, गगनदीप सिंह, संतोख सिंह सभी निवासी साधा वाली बस्ती मोगा तथा चरणजीत सिंह निवासी विश्वकर्मा नगर मोगा को काबू करके उनसे ताश व 42 हजार रुपए बरामद किए। उनके खिलाफ थाना सिटी मोगा में गैम्बङ्क्षलग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिनको बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anjna

Recommended News

Related News