प्रयागराज से प्रियंका गांधी की नाव यात्रा शुरू, 20 मार्च को वाराणसी में होगी संपन्न

punjabkesari.in Monday, Mar 18, 2019 - 12:50 PM (IST)

प्रयागराज: कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को प्रयागराज में लेटे हनुमान के दर्शन किए और विधिविधान से गंगा की आरती तथा पूजा की। इसके बाद क्रूज बोट से उनकी प्रयागराज से बनारस की 3 दिवसीय यात्रा आरंभ हुई। इसके पहले दर्शन और पूजा के बाद उनका काफिला शहर से करीब 20 किमी दूर मनैया घाट पहुंचा जहां उन्होंने स्थानीय लोगों का अभिवादन किया और अपनी इस यात्रा के लिए क्रूज बोट पर सवार हो गईं। क्रूज बोट पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुछ छात्र छात्राएं और कांग्रेस के कुछ नेता मौजूद थे।

PunjabKesari

मैं भगवान से कुछ नहीं मांगतीः प्रियंका गांधी
प्रिंयका ने कहा ‘‘मैंने देश में शांति और सछ्वाव की कामना की। मैं भगवान से कुछ नहीं मांगती।’’ इससे पहले कार्यकर्ता श्रीमती प्रियंका गांधी के आने का मनैया घाट और संगम तट इंतजार करते दिखाई दिए। वहीं कांग्रेस प्रदेश राज बबर भी संगम तट पर पहुंचे।  कांग्रेस महासचिव प्रयागराज से वाराणसी तक तीन दिवसीय गंगायात्रा के दौरान नेताओं, गरीबों-बुनकरों, किसानों से सीधा संवाद करेंगी। वह घाटों पर रुकेंगी और गांवों की गलियों में घूमेंगी भी। 20 मार्च को यात्रा वाराणसी पहुंचेगी। इस दौरान नाव पर चर्चा का कार्यक्रम रखा गया है। कुछ युवाओं तथा छात्र-छात्राओं के प्रतिनिधि मंडल के साथ वह गरीबी, बेरोजगारी व पिछड़ेपन के मुद्दों, उद्योगों की खस्ताहाली पर चर्चा करेंगी।   

PunjabKesari

प्रियंका की प्रयागराज से बनारस की यह 3 दिवसीय यात्रा 20 मार्च को बनारस में संपन्न होगी। देश के राजनीतिक नक्शे में खास जगह रखने वाले उत्तर प्रदेश में, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रियंका की यह यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static