धनवान बनने के लिए हमेशा याद रखें ये बातें

punjabkesari.in Monday, Mar 18, 2019 - 12:21 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
आज के समय में पैसा कामना हर किसी के लिए जरूरी हो चुका है। हर व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाने की कोशिश करता है। क्योंकि बिना पैसों से जीवन निर्वाह करना बेहद कठिन होता है। पैसा व्यक्ति के जीवन का हिस्सा बन गया है, पैसे के बिना कोई भी कार्य करना मुमकिन नहीं है। कई बार ऐसा देखा जाता है कि कई लोगों को कम मेहनत में ही नाम और रूतबा मिल जाता है और कई लोग ऐसे होते हैं कि बहुत मेहनत करने के बाद भी कुछ हाछ नहीं लगता है। ऐसे में वे अपने जीवन से बहुत निराश हो जाते है और वो गलत राह पर चलने लग जाता है। 
PunjabKesari, kundli tv
कई बार ऐसा भी होता है कि व्यक्ति कमाता तो बहुत है लेकिन उसके पास बचता कुछ भी नहीं है। शास्त्रों में धन न टिकने के बहुत कारण बताए गए है। आज हम आपको शास्त्रों में बताई गई उन बातों के बारे में बताएंगे, जिसमें ये बताया गया है कि आखिर क्यों कमाई करने के बाद भी लोगों के पास धन नहीं टिकता। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से- 
PunjabKesari, kundli tv
शास्त्रों में कहा गया है कि जो लोग अपने से बड़े-बुजुर्गों का आदर नहीं करता है उससे धन की देवी लक्ष्मी जी रूठ जाती हैं। लेकिन जो व्यक्ति बड़े बुजुर्गों का मान-सम्मान करता है उसके घर में कभी भी धन की परेशानी नहीं होती है। 
PunjabKesari, kundli tv
घमंड एक ऐसी चीज होती है जो एक सफल व्यक्ति को भी नीचे गिरा सकती है। जी हां, रामायण में इस बात का उल्लेख किया गया है कि व्यक्ति को अपनी सफलता पर घमंड बिल्कुल नहीं करना चाहिए। जो व्यक्ति अपनी सफलता पर घमंड करता है उसको अपने जीवन में धन कमाने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ता है, परंतु इतनी मेहनत करने के बावजूद भी उस व्यक्ति को सफलता नहीं मिलती है इसलिए कभी भी व्यक्ति को अपने ऊपर या अपनी सफलता के ऊपर घमंड नहीं करना चाहिए।
PunjabKesari, kundli tv, money image
आज के समय में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है, जिसके मन में लालच न हो। हर किसी के मन में लालच अवश्य होता है चाहे वो कम ही क्यों न हो। लेकिन जैसे-जैसे आपका लालच बढ़ता जाता है वैसे वैसे आपका विनाश करीब आता जाता है। शास्त्रों में बताया गया है कि जो व्यक्ति लालची होता है उसके घर में कभी भी धन की देवी माता लक्ष्मी जी का वास नहीं रहता है अगर उस व्यक्ति के पास पैसा आ भी जाए तो उसके पास टिकता नहीं है। इसलिए व्यक्ति को कभी भी अपने मन में लालच की भावना नहीं रखनी चाहिए। 
PunjabKesari, kundli tv
जिस घर में आपस में प्यार कम हो और लड़ाई-झगड़े अधिक हो, शास्त्रों के अनुसार ऐसे घर में कभी भी देवी लक्ष्मी वास नहीं करती हैं और अगर कोई मेहनत करके धन कमा भी ले तो भी एक समय आने पर उसके धन का नाश हो जाता है।   
क्या होता है होलाष्टक, इस दौरान क्यों नहीं करते शुभ काम ?(video)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News