प्राचार्य डा. रामपाल को मिला हरियाणवी लोक साहित्य एवं संस्कृति सम्मान

punjabkesari.in Monday, Mar 18, 2019 - 12:11 PM (IST)

करनाल (ब्यूरो): संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं नॉर्थ जोन कल्चर केन्द्र पटियाला द्वारा देश के विभिन्न प्रांतों में प्रायोजित किए जा रहे अखिल भारतीय लोक कला महोत्सव का आयोजन पानीपत के आर्य पी.जी. कालेज में हुआ। जिसमें डी.ए.वी. पी.जी. कॉलेज के प्राचार्य एवं हरियाणवी लोक साहित्य, संस्कृति के विद्वान, कवि, प्रसिद्व गायक व डा. रामपाल सैनी को लोक संस्कृति सम्मान से सम्मानित किया गया।

डा. सैनी को यह सम्मान हरियाणवी विरासत को संजोए रखने और उसके प्रचार-प्रसार में अकथनीय योगदान को देखते हुए ऑल इंडिया फैस्टीवल कमेटी नई दिल्ली के चेयरमैन निर्मल वैध, कर्नाटका सहास कला अकैडमी के संस्थापक सचिव एवं मुख्य संयोजक हसन राघु, ऑल इंडिया लख्मी चंद कला एवं साहित्य संस्कृति विकास मंच हरियाणा के चेयरमैन विरेन्द्र शर्मा तथा महिला उत्थान समिति पानीपत की संयोजक रजनी बैनीवाल द्वारा प्रदान किया गया।

डा. सैनी ने बताया कि वह आगे भी पूरी जिम्मेदारी से अपने क्षेत्र में हरियाणवी संस्कृति का विकास करेंगें। डा. आर. पी. सैनी हरियाणा कालेज टीचर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव रह चुके हैं। उन्हें उच्च शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए भारत शिक्षक विद्या रत्न अवार्ड और डा. ए.पी.जे.अब्दुल कलाम अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में वह ग्लोबल हिंदी साहित्य एवं शोध संस्थान में प्रांतीय अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static