तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय एथलीट बने इरफान

punjabkesari.in Sunday, Mar 17, 2019 - 03:52 PM (IST)

नई दिल्ली : राष्ट्रीय रिकार्डधारी केटी इरफान जापान के नोमी में रविवार को एशियाई पैदल चाल चैम्पियनशिप के 20 किलोमीटर स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहते हुए तोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल करने वाले पहले भारतीय एथलीट बने। 

इरफान ने एक घंटे 20 मिनट और 57 सेकंड का समय लिया जबकि तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफिकेशन मार्क एक घंटे और 21 मिनट था। एथलेटिक्स में इरफान के अलावा अभी किसी अन्य भारतीय ने 2020 ओलंपिक का टिकट हासिल नहीं किया है। इरफान ने इसके साथ ही कतर के दोहा में होने वाले विश्व चैम्पियनशिप (27 सितंबर से छह अक्टूबर) के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। इसके लिए क्वालीफाइंग मार्क एक घंटा 22 मिनट और 30 सेकंड था।

इरफान के अलावा देवेन्द्र सिंह और गणपति कृष्णन ने भी क्रमश: एक घंटा 21 मिनट और 22 सेकंड तथा एक घंटा 22 मिनट और 12 सेकंड के समय के साथ विश्व चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। महिलाओं के 20 किलोमीटर पैदल चाल में सौम्या देवी एक घंटा 36 मिनट और आठ सेकंड के समय के साथ चौथे स्थान पर रहीं लेकिन वह ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News