90.54 करोड़ में छूटे जिले के ठेके

punjabkesari.in Sunday, Mar 17, 2019 - 03:30 PM (IST)

कैथल(सुखविंद्र): जिला आबकारी एवं कराधान (आबकारी) विभाग द्वारा करवाई गई ऑनलाइन बोली के तहत विभाग द्वारा रखी गई 84.50 करोड़ रुपए की रिजर्व प्राइज के मुकाबले विभाग को बोली के तहत 90.54 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। हालांकि पहले के मुकाबले इस बार विभाग को कम राजस्व प्राप्त होगा। क्योंकि पिछली बार विभाग को 77 करोड़ रुपए के रिजर्व प्राइज के मुकाबले 94.34 करोड़ रुपए राजस्व के रूप में मिले थे। 

पिछली बार सुरेश मित्तल (लाला) के नाम पूरे जिले के ठेके छूटे थे लेकिन इस बार 4 ग्रुप में से 2 ग्रुप (कैथल सिटी व राजौंद, किठाना, कलायत एवं संगतपुरा) सुरेश मित्तल के नाम छूटे हैं। एक ग्रुप (पूंडरी, ढांड) अंकुर ठकराल के नाम व दूसरा ग्रुप (सीवन, गुहला व चीका) धर्मपाल एंड कम्पनी के नाम छूटा है। पहले 3 ग्रुपों के लिए केवल सुरेश कुमार व अंकुर ठकराल ने बोली दी थी। तीसरे ग्रुप में सुरेश कुमार, अंकुर ठकराल व धर्मपाल ने बोली दी और केवल यही ग्रुप रिजर्व प्राइज से 5 करोड़ 57 लाख रुपए अधिक में छूटा है। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त आर.के. सिंह, डी.ई.टी.सी. डी.एस. माथुर, डी.ई.टी.सी. (सेल टैक्स) पवन चौधरी, ए.टी.ओ. अजीत सिंह, इंस्पैक्टर सुभाष कौशिक एवं भारी संख्या में पुलिसकर्मी एवं ठेकेदार मौजूद थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kamal

Recommended News

Related News

static