ऐसे लोग कभी नहीं होते विश्वास के काबिल

punjabkesari.in Sunday, Mar 17, 2019 - 02:29 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
आचार्य चाणक्य ने अपने जीवन में ऐसी बहुत सारी ज्ञान की बातें अपनी नीतियों द्वारा लोगों तक पहुंचाई हैं। उनकी महान नीतियों का पालन करने से व्यक्ति कभी भी गलत रास्ते पर नहीं जा सकता। अगर कोई व्यक्ति जीवन में किसी भी तरह की परेशानी या नुकसान से बचना चाहता है तो उनकी नीतियों को अपने जीवन में उतारकर हर कोई सुनहरे भविष्य का आगाज़ कर सकता है। चाणक्य ने अपनी नीति में बताया है कि जिन लोगों पर थोड़ी सी भी आशंका हो तो उन लोगों पर कभी भी आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए।  
PunjabKesari, kundli tv, acharya chanakya image
आज के समय में लोग किसी भी पर भी आसानी से भरोसा कर लेते हैं, लेकिन औक समझदार व्यक्ति को इस बात ख्याल रखना चाहिए कि जिन लोगों पर हम आंख बंद करके व्श्वास करते हैं अक्सर वहीं लोग हमें धोखा देते हैं। आइए जानते हैं आचार्य अपने इस श्लोक के द्वारा लोगों को क्या कहते हैं। 

श्लोकः
अविश्वस्तेषु विश्वासो न कत्र्तव्य:।

अर्थ : अविश्वसनीय लोगों पर विश्वास नहीं करना चाहिए।
PunjabKesari, kundli tv
भावार्थ : राजा को जिन लोगों पर जरा भी शंका हो, उन पर कदापि विश्वास नहीं करना चाहिए। ऐसे लोग हमेशा धोखा ही देते हैं। उन पर विश्वास करना मूर्खता है और हर व्यक्ति को उनकी बार-बार परीक्षा लेते रहना चाहिए।
अगर आपने घर में पाल रखा है तोता तो ये वीडियो ज़रूर देखें(video)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News