महिलाएं हर दिन बोलती हैं कम से कम 30 झूठ

punjabkesari.in Sunday, Mar 17, 2019 - 11:14 AM (IST)

लंदन: हम में से बहुत सारे लोग संभवत: यह स्वीकार करेंगे कि वे मौके-बे-मौके झूठ बोलते हैं। हालांकि तथ्य यह है कि 3 में से 1 आदमी हर रोज दिन में कम से कम एक बार झूठ बोलता है। दूसरी ओर हाल ही में किए गए एक सर्वे के मुताबिक 5 महिलाओं में से 4 महिलाएं हर रोज झूठ बोलती हैं। सर्वे में शामिल कुछ महिलाओं ने स्वीकार किया कि वे दिन में कम से कम 30 बार झूठ बोलती हैं।

हालांकि इस झूठ के खेल में साफ रंग की महिलाएं ज्यादा आगे हैं। इसके मुकाबले सर्वे मेें 5 में से 2 पुरुषों ने हर रोज झूठ बोलना स्वीकार किया। हालांकि सर्वे में शामिल लोगों ने यह भी कहा कि लोगों की भावनाएं आहत न हों इसलिए वे सच बोलने से कतराते हैं। वहीं 55 फीसदी ने माना कि उनके झूठ बोलने का कारण दूसरे को बेहतर एहसास कराना है।

वहीं 32 फीसदी चाहते हैं कि वे सच बोल कर किसी परेशानी में न पड़ें। इसके अलावा 4 में से 1 व्यक्ति ने कहा कि जीवन बहुत उलझा हुआ है। हालांकि अपनी बात को सही साबित करने और चेहरा बचाने को भी लोगों ने झूठ बोलने के आम कारणों में गिनाया। एक इंश्योरैंस कम्पनी की ओर से कराए गए इस सर्वे में करीब 2,000 लोग शामिल थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News