हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के हर मंडल में आयोजित होंगी कार्यशालाएं : रणधीर शर्मा

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2019 - 10:54 PM (IST)

हमीरपुर (ब्यूरो): हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी एवं पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने शनिवार को जारी प्रैस विज्ञप्ति में कहा कि लोकसभा चुनावों के दृष्टि गत हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक मंडल में कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें पार्टी के शीर्ष नेता कार्यकर्ताओं को टिप्स देंगे। इन सभी कार्यशालाओं की तिथियां निर्धारित कर दी गईं हैं। उन्होंने कहा कि 16 मार्च को शुरू होकर हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के 17 विधानसभाओं में ये कार्यशालाएं 26 मार्च तक पूरी कर दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि 16 मार्च को धर्मपुर मंडल की कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल कार्यकर्ताओं को टिप्स देंगे।

17 मार्च को गगरेट मंडल में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती एवं हरौली मंडल में व स्वयं कार्यकर्ताओं को टिप्स देंगे। 18 मार्च को उना मंडल में पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर व सुजानपुर मंडल में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल कार्यकर्ताओं को टिप्स देंगे। 19 मार्च को बिलासपुर सदर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल व कुटलहड़ और बड़सर मंडल में सांसद अनुराग ठाकुर कार्यकर्ताओं को टिप्स देंगे।

20 मार्च को श्रीनयनादेवी, झंडूता और घुमारवीं  मंडल में प्रो. धूमल तथा हमीरपुर और नादौन मंडल में सांसद अनुराग ठाकुर कार्यकर्ताओं को टिप्स देंगे। 22 मार्च को भोरंज मंडल में प्रो. धूमल कार्यकर्ताओं को टिप्स देंगे। 24 मार्च को जसवा प्रागपुर तथा देहरा मंडल में पूर्व मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं को टिप्स देंगे। 26 मार्च को चिंतपूर्णी मंडल में पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर कार्यकर्ताओं को टिप्स देंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News