धूमल ने साधा निशाना, बोले-कांग्रेस ने हमेशा झूठी घोषणाएं कर जनता को ठगा

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2019 - 10:42 PM (IST)

हमीरपुर: पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि देश की जनता फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री देखना चाहती है और लोग मतदान का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में आतंकवाद और भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत 5 वर्षों में जो कार्य किया, उस कार्य के चलते देश की जनता भारतीय जनता पार्टी की सरकार दोबारा देश में देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा झूठे वायदे और झूठी घोषणाएं करके देश की जनता को ठगा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने सुजानपुर विस क्षेत्र के जंगलबैरी, बंदरोह व पाहुंज के लोगों से मिलने के बाद यह बात कही।

एक दर्जन लोग भाजपा में शामिल

उन्होंने कहा कि जंगलबैरी, बंदरोह व पाहुंज के एक दर्जन लोगों ने भाजपा का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की चारों लोकसभा सीटें भाजपा जीतेगी तथा सांसद अनुराग ठाकुर चौथी बार हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद बनेंगे। इस दौरान सुजानपुर भाजपा के सचिव इंस्पैक्टर प्यार चंद और मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर सहित अन्य भी मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News