भाजपा, कांग्रेस ने कार रैलियों के साथ ब्रिटेन में लोकसभा चुनाव अभियान की शुरूआत की

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2019 - 10:16 PM (IST)

लंदनः भारत के लोकसभा चुनाव का प्रचार अभियान शनिवार को ब्रिटेन भी पहुंच गया और भाजपा तथा कांग्रेस की विदेश इकाइयों ने देश में रह रहे भारतीय नागरिकों के बीच समर्थन जुटाने के लिए अलग अलग कार रैलियां निकालीं।
PunjabKesari
भाजपा की विदेश इकाई ‘‘ओवरसीज फ्रेंड्स आफ बीजेपी’’ (ओएफबीजेपी) ने यूरोपीय रेसिंग चैंपियन अद्वैत देवधर के साथ अपने अभियान की शुरूआत की। रैली में सैंकड़ों कारें शामिल थीं। प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की इकाई ‘‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस यूके’’ (आईओसी यूके) ने भी अपनी कार रैली निकाली। ओएफबीजेपी के अध्यक्ष कुलदीप शेखावत ने कहा कि ब्रिटेन में करीब 10 हजार प्रवासी भारतीय रहते हैं जो भारत के आम चुनाव में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से भाग ले रहे हैं।
PunjabKesari
उधर आईओसी यूके के प्रवक्ता सुधाकर गौड़ ने कहा कि हमारे अभियान का थीम कांग्रेस पार्टी को वापस लाकर भारत की प्रतिष्ठा को लौटाना है। इन रैलियों में सैंकड़ों स्थानीय कार्यकर्ता और दोनों दलों के समर्थक शामिल हुए। दोनों दल चुनाव के मद्देनजर कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित करने वाले हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News