बड़ी प्रेक्टिकल होती हैं 'M' नाम की लड़कियां, जानिए 10 लाइफ सीक्रेट्स

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2019 - 07:41 PM (IST)

किसी के नाम का पहला अक्षर उसकी पसंद-नापसंद, स्वभाव और जीवन से जुड़े कई राज खोलता है। इमोशनल स्वभाव की M नाम की लड़कियां बहुत स्ट्रोंग पर्सनैलिटी की मालकिन होती है। आज हम आपको बताते है कि जिन लड़कियों का नाम M अक्षर से शुरु होता है, उनका स्वभाव, खासियत और उनकी लव-लाइफ कैसी होती है-


बेहद वफादार

जिन लड़कियों का नाम M से शुरु होता है वे बेहद वफादार किस्म की होती हैं। ये प्यार और रिश्तों में किसी तरह के झूठ को बर्दाश्त नहीं करती और ना खुद कभी झूठ का सहारा लेती है। इनके लिए रिश्ते में वफादारी होना बहुत जरूरी होता है।

 

झुकना पसंद नहीं

ये अपनी लाइफ में बहुत अनुशासित होती है और किसी काम में कभी समझौता नहीं करती। साथ ही यह बहुत मेहनती होती है और लाइफ में हमेशा आगे बढ़ने के बारे में सोचती है।

PunjabKesari

 

कॉंन्फिडेंस से भरपूर

इस नाम की लड़कियां जो ठान लेती है, वह पूरा करके ही रहती है इसलिए एक बार प्यार होने के बाद ये किसी की नहीं सुनती। ये मुश्किल वक्त में भी पूरी कॉन्फिडेंट होती है और काम में कामयाबी पा ही लेती हैं।

 

प्यार में थोड़ी शर्मीली

अगर आप किसी M नाम की लड़की को चाहते हैं तो जान लें कि इन्हें पटाना इतना आसान नहीं होता क्योंकि ये किसी के प्यार में जल्दी नहीं पड़ती। इन्हें खुद को एक्सप्रेस करने और दूसरों के सामने खुलने में थोड़ा वक्त लगता है। ये किसी को अप्रोच करने में भी थोड़ा समय ले लेती हैं।

PunjabKesari

 

दूसरों के लिए लड़ने वाली

अगर आप M नाम की लड़कियों के दोस्त हैं तो आप किसी भी मुश्किल के वक्त इनकी मदद ले सकते हैं। ये हर बुरे वक्त में हमेशा अपने दोस्तों का साथ देेती हैं और उनके साथ खड़ी रहती हैं। ये अपने करीबी और दोस्तों के लिए दूसरों से लड़ने को भी तैयार रहती हैं।

 

आगे की सोच रखने वाली

M नाम की लड़कियां बहुत फोकस्ड होती है। इन्हें हमेशा अपने अगले कदम के बारे में पता होता है। ये हर क्षेत्र में नए-नए प्रयोग करने में बिल्कुल भी नहीं हिचकती।

 

प्रैक्टिकल सोच रखने वाली

गंभीर सोच रखने वाली M नाम की लड़कियां हमेशा प्रैक्टिकल तरीके से सोचती हैं। वर्क ओरिएन्टेड होने के साथ-साथ हर काम को बेहद योजनाबद्ध तरीके से करती हैं।

PunjabKesari

 

बदलाव लाने में यकीन रखने वाली

आप हर काम को दिल लगा कर पूरा करती है और किसी काम को भी अधूरा नहीं छोड़ती। इस नाम की लड़कियां किसी के बदलाव करने का इंतजार नहीं करती बल्कि खुद ही बदलाव लाने में यकीन रखती है।

 

टूट कर प्यार करने वाली

अगर ये किसी के साथ रिलेशनशिप में होती हैं तो अपना 200 प्रतिशत देती हैं। ये लड़कियां अपने जीवन से बहुत प्यार करती हैं और जिंदगी को प्यार से जीने की चाह रखते हैं। 

PunjabKesari

 

सोच-समझकर फैसले लेने वाली

इस नाम की लड़कियां बहुत सोचसमझ कर हर कदम उठाती है। जल्दबाजी में काम करना या फैसला लेना ऐसी लड़कियों के स्वभाव में नहीं होता।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static