Holi Special: रंगों ही नहीं, फूलों व लाठियों से ब्रज में खेली जाती है अनूठी होली

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2019 - 05:51 PM (IST)

देशभर में होली का उत्सव बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। भले ही होली का त्यौहार आने में कुछ दिन बचे हो लेकिन ब्रज में इसका सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है। ब्रज के मंदिरों और गांवों में होली का रंग बरसना शुरू हो गया है। यहां होली की शुरूआत ब्रज के बाबा बृषभानु के गांव बरसाना से शुरू होती है, जो श्रीराधा जी की जन्मस्थल है। ब्रज की होली देखने के लिए टूरिस्ट दूर-दूर से आते हैं। चलिए आपको बताते हैं कब कहां और कैसे मनाई जाती है होली।
 

ब्रज की होली

होली की बात हो और ब्रज का जिक्र ना आए ऐसा तो हो ही नहीं सकता। दुनियाभर में मशहूर ब्रज की होली की बात ही कुछ और है। यहां होली रंगों ही नहीं बल्कि फूलों, लड्डू, लाठियों से भी खेली जाती है। बरसाना के श्रीजी मंदिर में रंगों, संगीत और अन्य चीजों के साथ होली की शुरूआत होती है, जिसमें श्रद्धालु भारी संख्या में इकठ्ठा होते हैं। सेलिब्रेशन शुरू होते ही श्रीकृष्ण और राधा जी की मूर्ति पर फूल बरसाए जाते हैं। खास बात तो यह है कि होली के इस जश्न में प्राकृतिक रंगों का ही इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप भी रंग और प्रेम के त्यौहार का पूरा मजा लेना चाहते हैं तो बरसाना जरूर जाएं।
 

वृंदावन की फूलों वाली होली

होली की बात हो तो वृदांवन कैसे से पीछे कैसे रह सकता है। यहां रंगों के साथ-साथ फूलों से भी होली खेली जाती है, जिससे त्यौहार का मजा ही दोगुणा हो जाता है। बता दें कि वृदांवन में फूलों की होली हफ्ता पहले ही शुरू कर दी जाती है। इस होली का हिस्सा बनने के लिए देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं। रंग, गुलाल, मिठाई और उल्लास के साथ इसका सेलिब्रेशन वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर से शुरू होता है। इतना ही नहीं, होली सेलिब्रेशन के साथ यहां बड़े दिलचस्प तरीके से श्रीकृष्ण-राधा की पूरी कहानी को जिया जाता है।
PunjabKesari

 

बड़ी खास है रंगभरनी एकादशी

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में काफी धूमधाम के साथ रंगभरनी एकादशी भी मनाई जाती है। भगवान श्रीकृष्ण के दुनियाभर के भक्त यहां इकठ्ठा होते हैं और रंगों व फूलों से होली खेलते हैं। रंग और आनंद से सराबोर भक्तों को देखते ही बनता है।
 

मथुरा की होली भी होती है खास

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थल मथुरा में होली का भव्य आयोजन किया जाता है। श्रीकृष्ण भक्त के भक्त दूर-दूर से यहां आकर होली खेलते हैं। यहां एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है। तो आप भी मथुरा जाकर रंगों, मिठाईओं और मनोरंजक कार्यक्रमों का हिस्सा लें।

PunjabKesari

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static