ऐसे लोगों को कभी नहीं बनाना चाहिए दोस्त !

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2019 - 04:19 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
महाभारत काल में महात्मा विदुर का पात्र मुख्य रहा है। उन्होंने अपनी विदुर नीति में बहुत सारी ज्ञान की बातों के बारे में बताया है, जो हर इंसान के लिए महत्वपूर्ण है। ये ज्ञान केवल उस समय के लिए बल्कि आज के समय के लिए भी बेहद जरूरी है। महात्मा विदुर ने अपनी नीति में उन लोगों के बारे में बताया है जिससे व्यक्ति को दूरी बनाकर रखनी चाहिए। क्योंकि अगर कोई भी व्यक्ति ऐसे लोगों के साथ रहता है तो मुसीबत में फंस सकता है। तो चलिए आज जानते हैं उन 6 लोगों के बारे में-    
PunjabKesari, Vidur Niti, Mahatma Vidur Neeti, महात्मा विदुर
कहते हैं जो लोग अपने जीवन में हमेशा लापरवाह रहते हैं, उन लोगों के साथ कभी नहीं रहना चाहिए। क्योंकि उसके द्वारा की गई लापरवाही की वजह से वे खुद तो मुसीबत में फंसता ही हैं, लेकिन अपने साथ रहने वालों को भी ले डुबता है।  
PunjabKesari, Vidur Niti, Mahatma Vidur Neeti, महात्मा विदुर
जो लोग बहुत गुस्से वाले होते हैं, वे कभी भी किसी पर भी हमला कर सकते हैं। क्योंकि क्रोध आने पर व्यक्ति अपना आपा खो बैठता है और कोई न कोई ऐसा काम कर देता है जिससे उसे बाद में पछताना पड़ता है। तो ऐसे लोगों से पहले ही दूरी बना लेनी चाहिए।  
PunjabKesari, गुस्सा, Anger
कहते हैं कि हर काम को आराम से और सुझबुझ से करना चाहिए। क्योंकि जल्दबाजी में किए गए काम हमेशा गलत होते हैं और उनका नतीजा भी गलत ही होता है। इसलिए ऐसे लोग जो हर काम जल्दबाजी में करते हैं, उनसे दूर रहना चाहिए।
PunjabKesari, Vidur niti, Vidur, Mahatmi Vidur, विदुर नीति, महात्मा विदुर
विदुर नीति के अनुसार लालची इंसान अपने स्वार्थ के लिए किसी के साथ कुछ भी कर सकता है। ऐसे लोग किसी का भला नहीं कर सकते हैं और ये लोग किसी भी परिस्थिति में खुद को बचाने के लिए किसी को भी फंसा सकते हैं।  
PunjabKesari, लालची व्यक्ति, Greedy
Kundli Tv- इस तस्वीर को घर में लगाने से तेज़ होगी बच्चों की memory (VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News