आपकी GIRLFRIEND के होंठ खोल सकते हैं उसके ये राज़

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2019 - 03:33 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
वैसे तो लड़कियों का हर अंग सुंदर ही होता है लेकिन कहा जाता है कि इनके पूरे शरीर में से इनके होंठ सबसे आकर्षित होते हैं। हर लड़की अपने होंठों को लेकर बहुत ही सजग रहती हैं। इसी के चलते कुछ एक्ट्रेसेस तो सुंदर होंठ पाने के लिए तरह-तरह की प्लास्टिक सर्जरी करवाती हैं। कहने का भाव केवल इतना है कि होंठ महिलाओं की सुंदरता मे चार चांद लगाते हैं। पंरतु क्या आप जानते हैं जो ज्योतिष शास्त्र में महिलाओं के होंठ उनके बारे में कई राज खोलते हैं। जी हां, इसमें बताया गया है कि किसी भी महिलाओं के होंठों को देखकर उनके स्वभाव के साथ-साथ उनसे जुड़ी और भी कई बातों के बारे में जाना जा सकता है। अब आप सोचेंगे कैसे तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर कैसे होंठ महिलाओं के बारे में क्या बताते हैं। इसके साथ ही जानेंगे कि कैसे होंठ वाली लड़की आपके (पुरुषों) के लिए अच्छे साबित होती हैं।

आकर्षित होंठ वाली महिलाएं
ज्योतिष और समुद्र शास्त्र के अनुसार जिन लड़कियों के होंठ आकर्षित होते हैं वह   बहुत मेहनती, बुद्धिमान और ईमानदार होती हैं। ये दिल की भी बहुत साफ़ होती हैं। मतलब ये कि जो इनके मन में होता है वहीं इनकी ज़ुबान पर भी होता है। इन्हें किसी की भी चापलूसी करना पसंद नहीं। ये अपनी मेहनत के दम पर सफलता हासिल करने वाले लोगों से होता हैं। तो अगर आपने ऐसी होंठ वाली लड़की को अपने जीवनसाथी के तौर पर चुना है तो बता दें कि आपका ये चुनाव बिल्कुल सही साबित हो सकता है।
PunjabKesariपतले होंठ वाली महिलाएं
जिन पुरुषों की गर्लफ्रेंड या जीवनसाथी के होंठ पतले होते हैं तो उनके लिए तो ये बहुत ही अच्छा माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसी लड़की मिलने से भाग्य खुल जाता है। समुद्र शास्त्र के मुताबिक ऐसी लड़किया वफादार के साथ-साथ अधिक बुद्धिमान भी कहलाती हैं। अपने पार्टनर और जीवनसाथी के प्रति इनका प्यार बेइंतेहा और बेशुमार होता है। पतले होंठ वाली लड़कियां महत्वकांक्षी होने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भी होती हैं। इनके स्वभाव की बात करें तो इनका स्वभाव थोड़ा रहस्यमयी है।
PunjabKesariमोटे होंठ वाली महिलाएं
माना जाता है कि मोटे होंठ वाली लड़कियों का दिमाग बहुत तेज़ होता है। इन्हें लोगों से बेमतलब की बातों पर बहल करना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता लेकिन स्वभाव से ये थोड़ी झगड़ालू किस्म की होती हैं। लोगों को अपनी ओर आकर्षित करना इन्हें अच्छे से आता है। दूसरों की मदद करने के लिए ये हर वक्त तट पर रहती हैं। इनके बारे में ये भी कहा जाता है कि ये फ्रेंडली नेचर की होती हैं।
PunjabKesariकाले व ब्राऊन होंठ वाली महिलाएं
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो काले और ब्राऊन होंठ वाली लड़कियां बहुत तेज़ और होशियार होती हैं। स्वभाव से ये बहुत ज्यादा बातूनी होती हैं। बातूनी होने के कारण ये कोई भी बात अपने दिल में नहीं रखती औऱ हर किसी से अपने मन की बातें शेयर कर लेती हैं। लेकिन कभी-कभी लोग इनके बातूनी स्वभाव से थोड़ा परेशान हो जाते हैं, जो इन्हें बिल्कुल अच्छा नहीं लगता। लेकिन वहीं जब ये चुप रहती हैं तो लोग इनके बातूनी स्वभाव को मिस करते हैं। कहने का भाव ये है कि ये पूरी महफिल की जान होती हैं। इन सबके अलावा ये अपने परिवार से बहुत प्रेम करती हैं। कहा जाता है कि ये अपने जीवनसाथी को हद से प्यार करती हैं। स्वभाव से बहुत अच्छी मानी गई हैं, यही कारण है कि इन्हें लोगों से घुलने-मिलने में ज़रा समय नहीं लगता।
PunjabKesariगुलाबी होंठ वाली महिलाएं
अब बात करते हैं गुलाबी होंठ वाली लड़कियों की, ये कुशल व्यवहार,उदार और बुद्धिमान होती हैं। इसके साथ ही ये स्वभाव से बहुत अच्छी और प्यार में विश्वास रखने वाली होती हैं। आज कल के समय में लोगों के लिए सबसे ज्यादा पैसा महत्वपूर्ण हैं, लेकिन गुलाबी होंठ वाली लड़कियों के लिए पैसे से कई गुना रिश्ते मायने रखते हैं। इनका व्यक्तित्व काफी आकर्षित होता है। इनमें आत्मविश्वास भरपूर होता है लेकिन ये कभी ओवर कॉंफिडेंट नहीं होतीं।
PunjabKesari
जानें, क्या होता है सूतक-पातक ? बरतें ये सावधानियां (VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News