‘आदर्श व पिंक मतदान केंद्र किए जा रहे स्थापित’

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2019 - 02:25 PM (IST)

कैथल (महीपाल/ गौरव): जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. प्रियंका सोनी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा लोकसभा आम चुनाव 2019 के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। जिला प्रशासन निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए कृतसंकल्प है। जिला में पर्याप्त संख्या में इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन एवं वी.वी.पैट उपलब्ध हैं। आदर्श चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। डा. प्रियंका सोनी पंचायत भवन स्थित ई.वी.एम. स्ट्रांग रूम में रखी गई कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट तथा वी.वी.पैट के निरीक्षण के उपरांत संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि जिले में 795 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। गुहला विधानसभा क्षेत्र में 196, कलायत विधानसभा क्षेत्र में 209, कैथल विधानसभा क्षेत्र में 206 तथा पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में 184 मतदान केंद्र स्थित हंै। जिले में 947 कंट्रोल यूनिट, 2449 बैलेट यूनिट तथा 990 वी.वी. पैट उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा ई.वी.एम. की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं तथा 24 घंटे सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं। ई.वी.एम. का प्रथम स्तर का निरीक्षण किया जा चुका है। 

इस मौके पर ई.वी.एम. की सुरक्षा हेतु नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी सुरेश राविश, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुमित चौधरी, चुनाव नायब तहसीलदार राजपाल भूरा, चुनाव कानूनगो शमशेर सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

जिला प्रशासन लोकसभा चुनावों के लिए पूरी तरह मुस्तैद
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन लोकसभा चुनावों के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने आम जनता एवं राजनीतिक दलों से आह्वïान किया है कि वे चुनाव आचार संहिता का निष्ठïापूर्वक पालन करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पात्र युवाओं को मतदान प्रक्रिया में शामिल करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा जिले में स्थित सभी मतदान केंद्रों पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्रों में आदर्श मतदान केंद्र व पिंक मतदान केंद्र भी स्थापित किए जा रहे हैं। पिंक मतदान केंद्रों पर केवल महिलाएं ही तैनात की जाएंगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static