एक बार फिर चंबा मे Landslide होने से लोगों की बढ़ी मुश्किलें, ये मार्ग भी हुआ बंद(Video)

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2019 - 02:15 PM (IST)

चंबा(बयूरो): प्रदेश में कुदरत का पहाड़ तोड़ प्रहार जारी है लागतार कुदरत के आगे सड़कें बोनी साबित हो रही है। चंबा जिले में भरमौर के सामरा रणहोटी मार्ग पर एक पहाड़ टूट गया। जिस कारण मार्ग बंद हो गया। गनीमत रही जब ये ग्लेशियऱ गिरे तब देखते ही देखते एकाएक ग्लेशियर नाले से होते हुए निचली तरफ बहने लगे ,हालांकि उस वक्त वहां से कोई गाड़ी नहीं गुजर रही हैं नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
PunjabKesari

फिलहाल ग्लेशियर के आने से वुक्त पंचायत का संपर्क शेष दुनिया से कट गया। जिस कारण लोगों को आने-जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। वहीं चम्बा के तीसा मुख्य मार्ग में अचानक कालोनी मोड़ के पास पहाड़ धरक गए और देखते ही देखते पूरी पहाड़ी सड़क पर आ गिरी। जिंसके चलते चम्बा तीसा मुख्य मार्ग का संपर्क शेष दुनिया से कट हो गया। भारी लैंडस्लाइड के कारण बड़े बड़े पेड़ भी ताश के पत्तों की तरफ गिरते दिखे।फिलहाल मार्ग बंद होने से 25 से अधिक पंचायतों की हजारों की आबादी प्रभावित हुई है। लोक निर्माण विभाग मार्ग को खोलने का प्रयास कर रहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News